संदीप महेश्वरी की जीवनी, कंट्रोवर्सी, मोटिवेशन, Youtube, शादी, परिवार, शिक्षा, नेट वर्थ | Sandeep Maheshwari biography in Hindi (Motivational Speaker, Controversy, Youtube, Education, Marriage, Net Worth)
भारत के सबसे मशहूर एंटरप्रेन्योर और हज़ारों, लाखों लोगों को मार्गदर्शक देने वाले ओर कोई नहीं बल्कि संदीप माहेश्वरी जी हैं। संदीप ने बहुत साधारण शुरुआत की और काफ़ी मुश्किलों का सामना भी किया पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी आगे बढ़ते रहे और आख़िर में सफलता ने उनका दरवाज़ा खटखटा ही दिया। यह अपनी सफलता से मिले अनुभव को लोगों में बाँटते हैं और उनके मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं इनके इस रोमांचक जीवन के बारे में और संदीप महेश्वरी की जीवनी पढ़ते हैं।
संदीप महेश्वरी कौन हैं (Who is Sandeep Maheshwar)
संदीप महेश्वरी एक भारतीय एंटरप्रेन्योर, फ़ोटोग्राफ़र और मोटिवेशनल स्पीकर हैं। संदीप ने 2003 में दस घंटे में 122 मॉडल्स के दस हज़ार फोटो निकाल कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
संदीप महेश्वरी का जीवन परिचय (Introduction)
नाम | संदीप महेश्वरी |
उपनाम | संदीप |
पेशा | एंटरप्रेन्योर, फ़ोटोग्राफ़र और मोटिवेशनल स्पीकर |
जाना जाता है | मोटिवेशनल स्पीकर के तोर पर |
संदीप महेश्वरी का व्यक्तिगत जीवन (Personal life)
संदीप का जन्म दिल्ली के एक मिडिल क्लास परिवार में 28 सितंबर 1980 में हुआ। संदीप बचपन से ही बहुत ख़ुशमिज़ाज और शरारती थे। इनकी माता का कहना हैं संदीप की हमेशा शिकायत आती थी पर यह पढ़ने में भी अच्छे थे।
जन्म तिथि | 28 सितंबर 1980 |
जन्म स्थान | दिल्ली |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | दिल्ली |
राशि | कन्या |
धर्म | हिंदू |
कहाँ रहते हैं | दिल्ली |
संदीप महेश्वरी की शिक्षा योग्यता, स्कूल और कॉलेज (Education Qualification, School & College)
संदीप माहेश्वरी पढ़ाई में बहुत ही अच्छे थे। इन्होंने किरोड़ी मल कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से “बैचलर्स इन कॉमर्स” की पढ़ाई करी लेकिन कुछ निजी कारणों की वजह से इन्होंने अपनी यह पढ़ाई दूसरे वृष में ही बीच में ही छोड़नी पड़ी।
शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएट |
स्कूल | अज्ञात |
कॉलेज/विश्वविद्यालय | किरोड़ी मल कॉलेज |
संदीप महेश्वरी की वैवाहिक स्थिति (Marital Status & More)
संदीप महेश्वरी विवाहित हैं। इनकी शादी 12 फ़रवरी 2012 में हुई थी। इनकी की पत्नी का नाम रुचि महेश्वरी हैं इनकी लव मैरिज हुई थी। इनका एक बेटा और बेटी भी हैं।
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी | रुचि महेश्वरी |
संदीप महेश्वरी का परिवार (Family)
संदीप माहेश्वरी के पिता का नाम रूप किशोर महेश्वरी था जो कि एक बिज़नेसमैन थे। इनकी माता का नाम शकुंतला रानी हैं। इनकी पत्नी का नाम रुचि महेश्वरी हैं और इनके दो बच्चे हैं।
पिता | किशोर महेश्वरी |
माता | शकुंतला रानी |
संदीप महेश्वरी का प्रारंभिक जीवन (Early life)
जब संदीप दसवीं कक्षा में थे तब इनके पिता का एल्युमिनियम का बिज़नेस बंद हो गया था। घर की मदद करने के लिए इन्होंने पीसीओ और छोटे-मोटे काम करना शुरू कर दिया। जब यह बारहवीं कक्षा में थे तब संदीप ने पैसे कमाने के लिए कई घरेलू समान बेचने भी शुरू कर दिए जैसे की लिक्विड सोप।
फिर उन्होंने किरोड़ीमल कॉलेज से बी.कॉम की जहाँ वो मॉडलिंग और फ़ोटोग्राफी भी किया करते थे। लेकिन घर की आर्थिक समस्या होने के कारण इनको दूसरे वृष में ही कॉलेज को छोड़ना पड़ा। कुछ समय के लिए संदीप ने मॉडलिंग करी लेकिन बाद में मन ना लगने पर मॉडलिंग को भी छोड़ दिया। फिर संदीप ने अपनी “मैश ओडियो विज़ुअल्स” नाम की कम्पनी खोली लेकिन वो भी नाकाम रहीं।
संदीप ने 2002 में अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर कम्पनी खोली परंतु वो भी 6 महीनों में बंद हो गई। इसके बाद इनको बहुत दुख हुआ पर इन्होंने हार नहीं मानी और अपनी असफलता के दुख को लोगों के साथ शेयर करते हुए एक किताब भी लिखी।
वर्ष 2003 में दस घंटे में 122 मॉडल्स के दस हज़ार फोटो निकाल कर इन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
संदीप महेश्वरी का करियर (YouTube & business)
वृष 2006 में संदीप ने अपनी एक “इमेज़ बाज़ार” नाम की वेबसाईट बनाई जो की शुरुआत में नहीं चली लेकिन उसके बाद वेबसाईट में कुछ बदलाव किए गए और वेबसाईट बढ़ती चली गई।
इन्होंने अपनी नाकामयाबियों को दुनिया के सामने रखना और लोगों को मार्गदर्शन दिया। अब वह भारत की सबसे अच्छी मोटिवेशनल व्हिडिओ बनाते है। इनके चैनेल का नाम है “संदीप महेश्वरी” जिसपर आज 28 मिलियन से भी अधिक सब्सक्राइबर्स है। इनका नाम भारत के टॉप मोटिवेशनल स्पीकर में शामिल हैं।
संदीप महेश्वरी और विवेक बिंद्रा विवाद (Controversy)
संदीप महेश्वरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्हिडिओ डाली जिसका नाम था “बिग स्कैम एक्सपोज़्ड” जिसमें कुछ लड़के बताते हैं की कैसे एक यूट्यूबर 50 हज़ार के कोर्स बेच रहा हैं जिसमें कुछ वैल्यू नहीं हैं पर इन कोर्स को एम.एल.एम. स्कीम की तरह बेचा जा रहा हैं।
इस व्हिडिओ में कही भी विवेक बिंद्रा का नाम नहीं लिया गया पर इसका जवाब देते हुए विवेक ने एक व्हिडिओ डाली जिसमें विवेक ने ख़ुद को डिफ़ेंड करते हुए संदीप के ख़िलाफ़ बोला।
20 दिसंबर 2023 को संदीप ने विवेक को टार्गेट किया। उसके बाद एक हैशटैग भी चलाया गया (# stop vivek bindra)। फिर विवेक बिंद्रा की एक और खबर सामने आई की कैसे उसने शादी के अगले दिन अपनी पत्नी की पिटाई करी और पत्नी के भाई ने विवेक के ख़िलाफ़ पुलिस कंप्लेन करी।
संदीप महेश्वरी का सोशल मीडिया (Social Media)
संदीप ज़्यादा तर सभी सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। इनका यूट्यूब चैनल दुनिया का सबसे बड़ा नोन प्रॉफिट चैनल हैं। यह हैं इनका यूट्यूब, इंस्टाग्राम और एक्स (ट्विटर)।
इंस्टाग्राम | Sandeepmaheshwari |
यूट्यूब | SandeepSeminars |
एक्स (ट्विटर) | sandeepseminars |
संदीप महेश्वरी की नेट वर्थ (NetWorth)
संदीप महेश्वरी का पैसे कमाने का ज़रिया यूट्यूब और इनकी कम्पनी है। इनकी नेट वर्थ 40 करोड़ से भी अधिक है। इनके पास लक्ज़री और स्पोर्ट कारें भी हैं जैसे रेंज रोवर और आदि।
नेट वर्थ | 40 करोड़ से अधिक |
ये भी पढ़े-
- जेक पॉल बॉक्सर और यूटूब स्टार का जीवन परिचय
- Hardik Pandya biography in Hindi
- Technical Guruji Biography in Hindi