राजू पंजाबी का जीवन परिचय | Raju Punjabi Biography in Hindi

Word_Wizard
[Image Credit: Raju Panjabi/Instagram]

राजू पंजाबी की जीवनी, हिट गाने, मृत्यु, गानों की शुरुआत, जीवन और नेट वर्थ | Raju Punjabi Biography in Hindi (Hit songs, Death, Career, Early life, family, Interesting facts, Net Worth)

आवाज़ के जादूगर जिन्हें “DJ King” भी बोला जाता था वह और कोई नहीं बल्कि राजू पंजाबी थे। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के काफ़ी पुराने गायक थे और इन्होंने इंडस्ट्री को काफ़ी हिट गाने दिए। इनकी प्रसिद्धि पूरे हरियाणा में आज भी हैं। इनके कुछ ऐसे गाने भी हैं जिनको लोग कभी भुला नहीं सकते। सारे गायक इनका बहुत सम्मान और इज़्ज़त करते हैं। आइए जानते हैं इनके जीवन के बारे में और राजू पंजाबी की जीवनी को पढ़ते हैं।

राजू पंजाबी कौन हैं (Who is Raju Punjabi)

राजू पंजाबी का असली नाम राज कुमार था। पेशे से यह हरियाणवी गायक और गीतकार थे। इन्होंने अपने गानों की शुरुआत 2013 में करी थी। इनका पहला हिट गाना “Yaar Dobara Nahi Milen” हैं। राजू ने अपने करियर में गानों से लोगों का दिल ही नहीं बल्कि बाक़ी कलाकारों के बीच में इज़्ज़त और सम्मान दोनों कमाए हैं। अफसोस की बात हैं कि जब राजू 40 साल के थे तब पीलिया के कारण इनकी मृत्यु हो गई थी।

राजू पंजाबी का जीवन परिचय (Introduction)

नामराज कुमार
उपनामराजू पंजाबी
पेशागायक
जाना जाता हैहरियाणवी गानों के लिए

राजू पंजाबी का व्यक्तिगत जीवन (Personal life)

राजू पंजाबी का वास्तविक नाम राज़ कुमार था। इनका जन्म 5 सितंबर 1983 को राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर गाँव में हुआ था। बचपन से ही इन्हें गाना गाने का काफ़ी शौक़ था। इन्हें प्यार से डीजे किंग भी बोला जाता था। राजू पंजाबी ने अपनी स्कूल की पढ़ाई गाँव के ही स्कूल से की थी।

जन्म तिथि5 सितंबर 1983
जन्म स्थानरावत्सर, राजस्थान
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरराजस्थान
शौकखाना बनाना
राशिकन्या
धर्महिंदू
स्कूलगाँव का स्कूल
गानों की शुरुआत2013
पहला हिट गानाYaar Dobara Nahi Milen

राजू पंजाबी का परिवार (Family)

राजू पंजाबी के परिवार में उनके माता-पिता हैं और राजू विवाहित थे। इनकी पत्नी का नाम ममता हैं और इन दोनों के तीन बच्चे भी हैं।

वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी ममता

राजू पंजाबी का प्रारंभिक जीवन (Early life)

राजू पढ़ाई में भी ठीक ठाक थे। लेकिन बचपन से ही इनका मन पढ़ाई के मुक़ाबले गानों और बाक़ी म्यूजिक की चीज़ों में ज़्यादा लगता था। बचपन से ही यह पंजाबी गानों को बहुत पसंद करने लगे थे। इसलिए यह स्कूल में क्लास अपने दोस्तों को पंजाबी गाने गा कर सुनाते थे। तभी इनके सभी दोस्तों ने इन्हें राजू पंजाबी कहना शुरू कर दिया और ऐसे इनका नाम राजू पंजाबी पड़ा।

राजू अपने करियर की शुरुआती समय में पंजाबी गाने गाते थे लेकिन इन्होंने बाद में हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में आने की सोची और हरियाणवी गानों पर काम किया।

राजू पंजाबी का करियर (Music Career)

राजू पंजाबी की मुलाक़ात जब हरियाणा के मशहूर राइटर कमल सिंह पुट्ठी से हुई वहाँ से इन्होंने हरियाणवी म्यूज़िक इंडस्ट्री में कदम रखा। इससे पहले यह केवल धार्मिक भजन ही गाते थे।

इनका पहला हरियाणवी गाना 2013 में “यार दोबारा नहीं मिलने” आया। इस गाने को रामेर महला ने लिखा था और यह काफ़ी हिट रहा। इस गाने की वजह से राजू को प्रसिद्धि प्राप्त हुआ और लोग इन्हें जाने लग गए।

राजू पंजाबी का गाना “Solid Body” ने पूरी हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। इन्होंने इस गाने में सपना चौधरी को भी लिया था। इस गाने के आने के बाद राजू ने लोगों के दिल में अपनी एक अलग जगह बना ली।

इसके बाद इन्होंने सपना के साथ काफ़ी हिट गाने दिए जैसे की Sweety, Lad piya ke, Teri Hawa Kasuti Se, Jalebi आदि और यहाँ सें यह ऊँचाइयो को छूते चले गए।

राजू पंजाबी की मृत्यु (Death)

22 अगस्त 2023 को एक ऐसी खबर सबके सामने आई जिससे सारे हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सन्नाटा फैल गया। यह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक काला दिन था। इस दिन राजू पंजाबी की एक बीमारी से मृत्यु हो गई।

यह काफ़ी दिनों से पीलिया होने की वजह से बीमार चल रहे थे। जिसके कारण इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था लेकिन कुछ समय बाद इन्हें घर वापस भेज दिया गया। एक दिन अचानक इन्हें फिर से हिसार के हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा जहाँ यह दस दिन तक रहें और 22 अगस्त 2023 को इन्होंने अपनी अंतिम सास ली।

राजू पंजाबी के हिट गाने (Hit Songs)

हिट गाने
Desi-Desi
Mithi Boli
Last Peg
Aacha lage se
Solid Body
Teri Hawa Kasuti Se
Kunba

राजू पंजाबी की नेट वर्थ (NetWorth)

राजू पंजाबी हरियाणवी गायक थे और इनकी नेट वर्थ 5 से 10 करोड़ हैं। यह Brand deals, Sponsor और live show से पैसे कमाते थे।

नेट वर्थ5 से 10 करोड़

राजू पंजाबी के सोशल मीडिया अकाउंट (Social Accounts)

यह हैं इनका Official Instagram account जिसपर यह अक्सर पोस्ट और अपने जीवन से सम्बन्धित जानकारी देते हैं।

Instagramrajupunjabiofficial

ये भी पढ़े:-


Share This Article
Follow:
I done my Bachelors from Delhi University and currently working as a editor on Biographyguru. You can reach me out on instagram.
3 Comments
error: Content is protected !!