मासूम शर्मा का जीवन परिचय | Masoom Sharma Biography in Hindi

Word_Wizard
[Image Credit: Massomsharma/Instagram]

मासूम शर्मा की जीवनी, हरियाणवी गायक, म्यूजिक, व्यक्तिगत जीवन, परिवार, विवाह, शिक्षा, नेट वर्थ| Masoom Sharma Biography in Hindi (Haryanvi Singer, Songs, Career, Family, Marriage, Interesting facts, Net Worth)

जिनकी सुरीली आवाज़ सुनकर लाखों लोग झूम उठते हैं यह और कोई नहीं मासूम शर्मा हैं। मासूम शर्मा ने कम समय में लाखों लोगों के दिलो पर राज़ किया हैं। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में इनका काफ़ी नाम हैं। मासूम ने म्यूजिक इंडस्ट्री को काफ़ी हिट गाने दिए उनमें से एक हैं इनका गाना “कोठे चढ ललकारू” जो की काफ़ी वायरल हुआ। इसी गाने की वजह से इन्हें इतनी फ़ेम मिली और लोगों ने इन्हें जाननें शुरू किया। तो आइए जानते है मासूम शर्मा के सिंगिंग के सफ़र को के बारे में और मासूम शर्मा की जीवनी को पढ़ते हैं।

मासूम शर्मा कौन हैं (Who is Masoom Sharma)

मासूम शर्मा पेशे से एक हरियाणवी गायक, संगीतकार और गीतकार हैं। इनका पहला सुपर डुपर हिट “कोठे चढ़ ललकारू” था। यह हरियाणा के रहने वाले हैं और हरियाणवी गाने लिखते व गाते हैं। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में इनका काफ़ी नाम हैं। मासूम ने म्यूजिक इंडस्ट्री को काफ़ी हिट और अच्छे गाने दिए हैं।

मासूम शर्मा का जीवन परिचय (Introduction)

नामआर्य मासूम शर्मा
उपनाममासूम
पेशागायक
जाना जाता हैहरियाणवी गानों के लिए

मासूम शर्मा का व्यक्तिगत जीवन (Personal life)

मासूम शर्मा का जन्म 27 मार्च 1991 को हरियाणा के जिंद जिले के ब्राह्मणवास गाँव में हुआ। बचपन से ही मासूम को गानें गाना व अभिनेता बनने का शोक था। यह अपने हरियाणवी गानों के लिए काफ़ी प्रसिद्ध है।

जन्म तिथि27 मार्च 1991
जन्म स्थानब्राह्मणवास, हरियाणा
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरहरियाणा
शौकगाने लिखना और गाना
राशिमेष
धर्महिंदू
गानों की शुरुआत2014
पहला हिट गानाकोठे चढ ललकारू

मासूम शर्मा की शिक्षा योग्यता, स्कूल और कॉलेज (Education Qualification, School & College)

शिक्षा के स्तर पर मासूम ने अपनी स्कूल की पढ़ाई गाँव के सरकारी स्कूल से पूरी करी। कॉलेज की पढ़ाई इन्होंने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, हरियाणा से और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़िल्म एण्ड टेलिविज़न, रोहतक से पूरी करी हैं।

शैक्षणिक योग्यताकॉलेज स्तर
स्कूलगाँव का स्कूल
कॉलेज/विश्वविद्यालयकुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़िल्म एण्ड टेलिविज़न रोहतक, हरियाणा

मासूम शर्मा की वैवाहिक स्थिति (Marital Status & More)

मासूम शर्मा विवाहित है। 30 अक्टूबर 2017 को इनका विवाह हुआ था। इनका एक बेटा जिसका नाम नेत्रित्व शर्मा और एक बेटी भी है।

वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी रिम्पी शर्मा
बेटा नेत्रित्व शर्मा
बेटी अज्ञात

मासूम शर्मा का परिवार (Family)

मासूम शर्मा का जन्म ब्राह्मणवास गाँव के एक मिडिल क्लास परिवार में हुआ। इनके परिवार में इनके पिता, माता, दो भाई और दो बहन हैं। इनके एक भाई का नाम विकास ब्राह्मणवास हैं जो की एक राजनेता हैं और दूसरे भाई का नाम दीपक शर्मा है।

माता-पिताअज्ञात
भाईविकास ब्राह्मणवास और दीपक शर्मा

मासूम शर्मा का प्रारंभिक जीवन (Early life)

मासूम शर्मा को बचपन से ही अभिनेता बनने का काफ़ी शौक़ था। एक बार मासूम के गाँव में हरियाणवी गायक फ़ौजी कर्मवीर आया हुआ था। फ़ौजी कर्मवीर की सफलता को देख कर मासूम काफ़ी हैरान हो गए और उनके जैसा बनने की ठान ली।

मासूम ने सोचा की वह बॉलीवुड अभिनेता बनेगे और 8वी कक्षा में घर छोड़कर मुंबई चले गए लेकिन वहाँ पर कुछ हासिल नहीं हुआ और ख़ाली हाथ वापिस घर लोट आए। मासूम के घरवाले भी उनकी इस ज़िद के आगे झुक गए और उनका साथ दिया। फिर मासूम शर्मा गाँव की जागरण मंडली में शामिल हो गए और साथ-साथ हरियाणवी रागनियाँ भी सुनते थे। यह भक्ति संगीत फ़ेम भगत राम निवास की बहुत इज़्ज़त करते है और इन्ही को अपना गुरू मानते है।

मासूम शर्मा का करियर (Music Career)

मासूम शर्मा की पहली हरियाणवी एल्बम आई जिसका नाम था “जलवा हरियाणा” जिसमें इनका गाना आया “मननें के गलती करी” जिससे इन्हें कोई पहचान नहीं मिल पाई।

मासूम का दूसरा गाना 2014 में “कोठे चढ़ ललकारु” आया और यह सुपर डुपर हिट रहा और इनकी प्रसिद्धि तेज़ी से बढ़ने लगी। इसके बाद इन्होंने काफ़ी हिट गाने दिए जैसे की गंडास होरी स (2016), छल्लिया (2017), किल्ले आला जाट (2018), भिड़ा पलंग (2018) और आदि।

2021 में इनका गाना “2 नंबरी” काफ़ी प्रसिद्ध हुआ। इस गाने ने यूट्यूब पर 13 करोड़ से भी ज़्यादा व्यूज़ आए।

20 जनवरी 2022 को मासूम का गाना “ चाँद” यूट्यूब पर रिलीज़ हुआ जो की काफ़ी पसंद किया गया। इस गाने पर 35 करोड़ से भी अधिक व्यूज़ आए और यह इंस्टाग्राम रिल्स पर भी काफ़ी वायरल हुआ।

ये भी पढ़े:-

मासूम शर्मा के हिट गाने (Hit Songs)

गाने
गंडास होरी स
छल्लिया
किल्ले आला जाट
भिड़ा पलंग
2 नंबरी
चाँद
खुले खुले बाल

मासूम शर्मा की नेट वर्थ (NetWorth)

इनकी नेट वर्थ करोड़ों हैं। इनकी नेट वर्थ को लेकर कही पर भी ठीक से जानकारी नहीं हैं। लेकिन इंटरनेट के हिसाब से इनकी नेट वर्थ 10 करोड़ से अधिक हैं।

नेट वर्थ10 करोड़ से अधिक

मासूम शर्मा के सोशल मीडिया अकाउंट (Social Accounts)

यह हैं मासूम का इंस्टाग्राम जहां पर यह अपने गानों से संबधित और अपनी दिन चर्या को दिखाते रहते हैं।

इंस्टाग्रामmasoomsharmaofficial

TAGGED: ,
Share This Article
Follow:
I done my Bachelors from Delhi University and currently working as a editor on Biographyguru. You can reach me out on instagram.
5 Comments
error: Content is protected !!