शिल्पी राज भोजपुरी का जीवन परिचय | Shilpi Raj Biography in Hindi

Word_Wizard
[Image Credit: Instagram/Shilpi Raj]

शिल्पी राज की जीवनी, म्यूजिक करियर, हिट गाने, प्रारंभिक जीवन, सोशल मीडिया, रोचक तथ्य, नेट वर्थ | Shilpi Raj Biography in Hindi (Music career, Early life, Social Media, YouTube, Interesting facts, Net Worth)

शिल्पी राज ग़रीब परिवार से आने वाली लड़की हैं जिसने काफ़ी कम समय अपनी मेहनत और हुनर के दम पर लाखों लोगों के दिलो को जीत लिया हैं। घर में ग़रीबी होने के कारण इन्होंने अपने जीवन में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी। कड़ी मेहनत करने के बाद यह एक सफल भोजपुरी गायक बनी और इन्होंने अपनी ग़रीबी को दूर किया। आइए जानते हैं इनके जीवन के बारे में और Shilpi Raj Biography in Hindi को पढ़ते हैं।

शिल्पी राज कौन हैं ? (Who is Shilpi Raj)

शिल्पी राज पेशे से एक भोजपुरी गायिका हैं। शिल्पी को बचपन से गानो में काफ़ी दिलचस्पी रही हैं। इनका सपना शुरुआत से ही एक गायक बनने का था और इन्होंने काफ़ी कम समय में अपने इस सपने को पूरा कर दिखाया। इन्होंने काफ़ी हिट भोजपुरी गाने गाए हैं जैसे की मर जाईब खाके जहर रे भैया, नीली-नीली अखियां और आदि। इन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे पवन सिंह के साथ भी काम किया हैं।

शिल्पी राज का व्यक्तिगत जीवन (Personal life)

शिल्पी राज का जन्म 25 मार्च 2002 को देवरिया, भाटपार रानी, उत्तर प्रदेश में हुआ। इनकी दो बहनें और एक भाई भी हैं। इन्होंने अपनी दसवीं तक की पढ़ाई देवरिया के सरकारी स्कूल से करी की और बारहवीं की पढ़ाई के लिए छपरा (सिवान) चली गई।

जन्म तिथि25 मार्च 2002
जन्म स्थानदेवरिया, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरदेवरिया, भाटपार रानी, उत्तर प्रदेश
शौकगाने गाना
परिवारमाता-पिता, भाई और दो बहनें
गानों की शुरुआत2017

शिल्पी राज का प्रारंभिक जीवन (Early life)

शिल्पी राज भोजपुरी ने स्कूल के समय से ही अपना मन म्यूजिक की तरफ़ कर दिया था। बचपन से ही इनका सपना एक भोजपुरी गायिका बनने का था और यह अपने स्कूल में होने वाले प्रोग्राम में भी भाग लिया करती थी।

एक बार शिल्पी ने गाँव में होने वाले एक छोटे से प्रोग्राम में गाया। इनकी आवाज़ को लोगों ने काफ़ी पसंद किया और इनको यहाँ से अपने हुनर के बारे में पता चला। इसके बाद लोगों ने इन्हें भोजपुरी म्यूजिक में जाने के लिए प्रेरित किया।

कुछ समय के बाद इन्होंने स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ अपनी गाने की कला पर भी ध्यान देना शुरू कर दिया। यह पढ़ाई के साथ गाँव या आसपास में होने वाले छोटे-मोटे प्रोग्राम में भी भाग लेने लगी। यहाँ से इनका हौसला बड़ा और ग्रामीण स्तर पर लोगों को इनके बारे में पता चला। इनके गुरु का नाम राम नंद स्वामी हैं जो इन्हें गानों का अभ्यास करवाते थे।

शिल्पी राज का करियर (Music Career)

वृष 2017 में इन्होंने अपना पहला गाना निकाला। जिसमें इन्होंने समिर सावन के साथ काम किया था। यह गाना “भुकुर भुकुर लाइट बारेम करेजऊ” था। यह गाना काफ़ी हिट रहा और इसपर 45 मिलियन से अधिक व्यू आए। इस गाने को लाखों लोगों ने दिल खोल कर प्यार दिया।

साल 2021 में शिल्पी राज ने अपना ख़ुद का Youtube चैनल खोला “Shilpi Raj Hits” के नाम से जिसपर यह अपने गानों को डालती हैं। इनके इस म्यूजिक चैनल पर 6 लाख से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं। इनके चैनल पर इनका पहला गाना होली के ऊपर आया था।

अपने चैनल के अलावा भी इनके गाने बाक़ी गायकों या दूसरे भोजपुरी चैनल पर भी आते हैं। साल 2021 तक इनका काफ़ी नाम बन चुका था और भोजपुरी म्यूजिक में ऐसा कोई नहीं था जो इन्हें नहीं पहचानता था।

शिल्पी ने देखते ही देखते अपनी आवाज़ और गानों के बल पर सारी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर क़ब्ज़ा कर लिया। इन्होंने काफ़ी कम समय में लाखों लोगों के दिलो में जगह बना ली। यह एक के बाद एक हिट गाने करती चली गई और इसके बाद इन्होंने कभी पीछे नहीं देखता।

आज इनका भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में काफ़ी बड़ा नाम हैं और लाखों लोग इनके चाहने वाले हैं।

शिल्पी राज के हिट गाने (Hit Songs)

हिट गाने
Shila Hau Ka
Dhaniya Ae Jaan
Nacha Ye Balamua Khesari Style Me
Laal Ghaghra
Milan Aasman Me Hoi
Chadhal Jawani Rasgulla
Char Chakka Wali

शिल्पी राज की नेट वर्थ (NetWorth)

शिल्पी राज भोजपुरी की एक बहुत बड़ी जानी मानी हस्ती हैं। इनका ख़ुद का Youtube चैनल भी हैं और Instagram अकाउंट भी हैं। यह brand deals, Sponsor और live show से पैसा कमाती हैं। इनकी नेट वर्थ 2 करोड़ के आस पास हैं।

नेट वर्थ2 करोड़

शिल्पी राज के सोशल मीडिया अकाउंट (Social Accounts)

यह हैं इनका Instagram अकाउंट जिसपर यह अपने आने वाले गानों के बारे में बताती रहती हैं।

Instagramshilpi_raj_personal
YoutubeShilpi Raj Hits

ये भी पढ़े:-


Share This Article
Follow:
I done my Bachelors from Delhi University and currently working as a editor on Biographyguru. You can reach me out on instagram.
Leave a comment
error: Content is protected !!