संजय दत्त का जीवन परिचय  | Sanjay Dutt Biography in Hindi

संजय दत्त का जीवन परिचय  | Sanjay Dutt Biography in Hindi
[Photo credit- Sanjaydutt/Instagram]

संजय दत्त की जीवनी, बॉम ब्लास्ट, नशा, जेल, परिवार, विवाह, शिक्षा, बॉलीवुड, रोचक तथ्य, नेट वर्थ| Sanjay Dutt Biography in Hindi (Bomb blast, Introduction, Jail, Drug, Family, Bollywood, Marriage, Interesting facts, Net Worth)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर सबसे अलग किसी की ज़िंदगी हैं तो वो संजय दत्त हैं। इनका जीवन काफ़ी उत्तार चढ़ाव से भरी हुई हैं। इन्होंने अपने जीवन में बहुत सी चीज़ों का सामना कर रखा हैं। कभी इनको ड्रग की लत लगी तो कभी इन्हें देश द्रोही बताया गया। इन सबके बावजूद संजय ने अपनी ज़िंदगी में बहुत सफलता प्राप्त करी हैं। संजय ने अपने करियर में 190 से अधिक फ़िल्मों में काम कर रखा हैं। इनका जीवन ख़ुद ही एक फ़िल्म हैं जिसमें हमें रोमांस, एक्शन और इमोशन देखने को मिलता हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में और संजय दत्त की जीवनी को पढ़ते हैं।

Table of Contents

संजय दत्त का परिचय (Introduction)

संजय दत्त भारतीय बॉलीवुड अभिनेता हैं। इनकी ज़िंदगी बाक़ी बॉलीवुड अभिनेताओं से बहुत अलग रही हैं। इन्होंने अपने कैरियर में 190 से अधिक फ़िल्मों में काम किया हैं। इन्होंने बॉलीवुड को काफ़ी हिट फ़िल्में दी हैं। इनकी अभी तक की सबसे हिट फ़िल्म

नामसंजय दत्त
उपनामसंजू
पेशाबॉलीवुड अभिनेता
जाना जाता हैअभिनेता

संजय दत्त का व्यक्तिगत जीवन (Personal life & More)

संजय दत्त का जन्म 29 जुलाई 1959 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। इनके माता-पिता पहले से ही फ़िल्म इंडस्ट्री में थे इसलिए इनका भी बचपन से ही एक्टिंग की तरफ़ मन लगता हैं।

जन्म तिथि/जन्मदिन29 जुलाई 1959
जन्म स्थानमुंबई, महाराष्ट्र
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरमुंबई
धर्महिंदू
राशिसिंह
शौकएक्टिंग

संजय दत्त का परिवार (Family)

संजय दत्त के पिता सुनील दत्त एक जाने माने व्यक्ति हैं। यह एक डायरेक्टर, एक्टर, प्रोडूसर और राजनीतिज्ञ थे। इनकी माता नरगिस ख़ान एक भारतीय अभिनेत्री थी जो कि अपने समय में हिन्दी सिनेमा में बहुत महान मानी जाती थी। प्रिय और नम्रता दत्त इनकी दो बहने हैं।

पितासुनील दत्त
मातानरगिस ख़ान
बहनप्रिय और नम्रता दत्त

संजय दत्त की शिक्षा योग्यता, स्कूल और कॉलेज (Education Qualification, School & College)

इनको शुरू से ही पढ़ाई में इतना कुछ ख़ास मन नहीं लगता था। इन्होंने अपने स्कूल की पढ़ाई सेंट लॉरेंस स्कूल, मुंबई से की हैं। स्कूल के बाद यह आगे नहीं पढ़ना चाहते थे लेकिन पिता के कहने पर इन्होंने कॉलेज में एडमिशन लिया।

शैक्षणिक योग्यताकॉलेज
स्कूलसेंट लॉरेंस स्कूल, मुंबई
कॉलेज/विश्वविद्यालयज्ञात नहीं

संजय दत्त की वैवाहिक स्थिति (Marital Status & More)

संजय ने अपने जीवन में तीन बार शादी करी। इनकी पहली शादी साल 1987 में रिचा शर्मा से हुई उसके बाद इन्होंने दूसरी शादी साल 1998 में रिया पिल्लई से करी। इनकी तीसरी एवं आख़िरी शादी 2008 में मान्यता दत्त से करी। इनके फ़िलहाल में एक लड़की भी हैं।

वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी मान्यता दत्त
बच्चे(लड़की)त्रिशला दत्त

संजय दत्त का प्रारंभिक जीवन (Early life & History)

संजय का शुरुआती जीवन काफ़ी कठिनाइयों से भरा हुआ था। इन्होंने अपनी पहली सिगरेट स्कूल के समय नौवीं कक्षा में पी थी और कॉलेज के पहले साल तक पहुँचते पहुँचते यह नशे के शिकार हो गए थे। इन्हें नशे की गंदी लत लग गई थी।

संजय ने अपने जीवन में सारे नशे करे चाहे वो कोकेन हो या कोई इंजेक्शन। इनको नशों की इतनी गंदी लत लग गई थी कि यह फ़िल्म शूटिंग के दौरान भी नशे में रहते थे। अपनी माँ की मौत के बाद यह नशे कि तरफ़ ओर भी बड़ते।

जब यह फ़िल्म रॉकी की शूटिंग के लिए कश्मीर जा रहे थे तो संजय ने अपने जुराबों में ड्रग को डाल लिया था फ्लाइट के अंदर। इनकी पहली फ़िल्म रॉकी के रिलीज़ होने से पाँच दिन पहले ही दुर्भाग्य वश इनकी माँ का देहांत हो गया था। इस बात का अफ़सूस संजय दत्त को आज भी होता हैं।

जब इनके पिता को इनकी इस ड्रग आदत के बारे में पता चला तो इन्होंने संजय को पाँच महीने के लिए रेहब (पुनर्वसन) में डाल दिया था जहां पर जाकर इन्होंने बाद में ड्रग की गंदी आदत को छोड़ दिया था।

संजय दत्त और जेल (Jail Story)

संजय दत्त को ड्रग को लेकर भी छोटी मोटी जेल हो चुकी हैं। लेकिन साल 1993 में हुए मुंबई बॉम ब्लास्ट में संजय दत्त के घर से मिले हथियारों के उप्र इन्हें कई सालों की जेल हो चुकी हैं। इनके ऊपर शुरुआत में टेररिस्ट का भी केस लगाया और इन्हें देश द्रोही भी कहा गया लेकिन बाद में यह सब कोर्ट में झूट साबित हुआ।

अवैध हथियारों रखने के कारण इन्हें 1993 में जेल हुई लेकिन 1995 में इन्हें बेल मिल गई। मुंबई ब्लास्ट के कारण ही वृष 2006-2007 में इनको दो बार फिर जेल जाना पड़ा।

साल 2013 में इनको पाँच साल की सजा सुनाई गई लेकिन इन्होंने पहले भी सजा काट रखी थी तो इनको वृष 2016 में छोड़ दिया गया।

संजय दत्त का फ़िल्मी करियर (Career)

संजय ने अपने वैसे तो अपने करियर की शुरुआत बचपन में ही 1972 में एक छोटे से किरदार से फ़िल्म रेशम और सेरा से कर दी थी।

इनकी डेब्यू फ़िल्म 1981 में रॉकी रिलीज़ हुई। जो की आते ही हिट साबित हुई और इससे इन्होंने सबको बता दिया कि यह लंबी रेस के घोड़े हैं।

अपनी डेब्यू फ़िल्म के बाद इन्होंने पीछे मुड़ के नहीं देखा और एक के बाद एक फ़िल्में करते चले गए। अभी तक इन्होंने 190 फ़िल्मों से अधिक में काम कर लिया हैं।

2022 में आइए इनकी फ़िल्म के.जी.एफ 2 को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं।

संजय दत्त की हिट फ़िल्में (Hit films)

संजय दत्त के करियर में काफ़ी फ़िल्में हिट भी हुए हैं और काफ़ी फ्लॉप भी लेकिन इन्होंने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी।

सालफिल्म
2022के.जी.एफ 2
2012सन ऑफ़ सरदार
2006लगे रहो मुन्नाभाई
1999वास्तव
1993खलनायक
1991सड़क
साजन
1990थानेदार
1982विधाता
1981रॉकी

संजय दत्त के पुरस्कार (Awards)

संजय दत्त ने अभी तक 17 से ज़्यादा पुरस्कार हुए हैं। यह हैं इनके कुछ पुरस्कारों की लिस्ट।

सालफ़िल्मपुरस्कार
2000वास्तवसर्वश्रेष्ठ अभिनेता
2004मुन्नाभाईसर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता
2001मिशन कश्मीरसर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता
2010ऑल था बेस्टहास्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

संजय दत्त की नेट वर्थ (Net Worth)

संजय की कमाई उनकी फ़िल्मों और ब्रांड से होती हैं। इनकी नेट वर्थ लग भग 300 करोड़ हैं।

नेट वर्थ300 करोड़

ये भी पढ़े -:

संजय दत्त सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media)

संजय दत्त का इंतग्राम है @संजयदत्त और यह हैं इनके कुछ इंस्टाग्राम फोटो।

संजय दत्त के बारे में सामान्य प्रशन (FAQ)

संजय दत्त के सबसे अच्छे दोस्त कौन हैं?

परेश घेलानी संजय दत्त के अच्छे दोस्त हैं।

क्या संजय दत्त की एक बेटी है?

हाँ, संजय दत्त की एक बेटी हैं जिसका नाम त्रिशला दत्त हैं।

क्या संजय दत्त के पास प्राइवेट जेट है?

इतने सारे उतार चढ़ाव के बाद भी संजय दत्त काफ़ी सफल हैं और उनके पास प्राइवेट जेट भी हैं।

क्या संजय दत्त लाहौर कलंदर के मालिक हैं?

संजय ने पिछली बार अपनी पहली क्रिकेट टीम के तौर पर पाकिस्तान की क्रिकेट टीम लाहौर कलंदर को ख़रीदा था।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*