
आलिया भट्ट ❤️ की जीवनी, जन्म, परिचय, सुपरहिट फिल्म, डायरेक्टर, परिवार, विवाह, शिक्षा, रोचक तथ्य, नेट वर्थ| Alia Bhatt Biography in Hindi (Birth, Introduction, Marriage, Super Hit Film, Family, Education, Marriage, Interesting facts, Net Worth)
आलिया भट्ट हिन्दी सिनेमा की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं।एक्टिंग के साथ साथ इन्हें गाने का भी शोक हैं। फैन्स इनकी एक्टिंग और गानों के दीवाने हैं। आलिया एक सफल अभिनेत्री हैं जिसने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर हिन्दी सिनेमा में अपना काफ़ी नाम बनाया हैं। यह बॉलीवुड की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। इन्होंने बहुत सारे फ़िल्म पुरस्कारों को भी अपने नाम किए हैं। इन्होंने अपना एक्टिंग करियर छह साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था। आइए पढ़ते हैं आलिया भट्ट की बायोग्राफी को और जानते हैं इनकी इस हिन्दी सिनेमा के सफ़र के बारे में।
Table of Contents
आलिया भट्ट का परिचय (Introduction)
नाम | आलिया भट्ट |
उपनाम | आलिया, आलू |
पेशा | अभिनेत्री |
जाना जाती है | अभिनेत्री |
आलिया भट्ट का व्यक्तिगत जीवन (Personal life & More)
आलिया भट्ट का जन्म 15 मई 1993 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। बचपन से ही इन्हें एक्टिंग का बहुत शौक़ हैं। इनका निक नेम आलू हैं। इनकी हाइट 5 फुट 3 इंच हैं और बालों का रंग काला व आँखों का रंग ब्राउन हैं। आलिया धर्म में विश्वास नहीं रखती इसलिए ये नास्तिक हैं। इनकी रुचि गाने सुनने और गाने में हैं। इनके पास ब्रिटिश देश की भी नागरिकता हैं।
जन्म तिथि/जन्मदिन | 15 मई 1993 |
जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
राष्ट्रीयता | ब्रीटैन एवं भारत |
गृहनगर | ब्रीटैन |
धर्म | हिंदू गुजराती ब्राह्मण |
जाति | ब्राह्मण |
राशि | मीन राशि |
भोजन की आदत | 2015 में शाकाहारी बनी |
शौक | एक्टिंग और सिंगिंग |
आलिया भट्ट का परिवार (Family)
आलिया के परिवार में उनके माता पिता और भाई बहन हैं। इनके पिता का नाम महेश भट्ट हैं जो की डायरेक्टर, प्रोडूसर और राइटर हैं। इनके पिता ने सोनी राज़दान से शादी की जो की ब्रिटिश एक्ट्रेस और डायरेक्टर हैं जो हिन्दी फ़िल्मों में काम करती हैं। आलिया की एक बहन भी हैं जिनका नाम सहहीं भट्ट हैं। इनके अलावा आलिया के दो स्टेप सिबलिंग भी हैं जो राहुल भट्ट और पूजा भट्ट हैं।
पिता | महेश भट्ट |
माता | सोनी राज़दान |
बहन | सहहीं भट्ट |
स्टेप सिबलिंग | राहुल भट्ट और पूजा भट्ट |
आलिया भट्ट की वैवाहिक स्थिति (Marital Status & More)
इन्होंने अपनी शादी रणबीर कपूर जो की एक बॉलीवुड अभिनेता हैं उनसे कर रखी हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर दोनों 5 साल से एक दूसरे के साथ थे। लेकिन यह बात सबको नहीं पता थी। इन दोनों ने मिलके 14 अप्रैल 2022 को वस्तु रेज़िडेंस बांद्रा, मुंबई में शादी की। रणबीर और आलिया को हाल ही में एक छोटी बच्ची भी हुई हैं जिसका नाम इन्होंने “राहा” रखा हैं जिसका मतलब “दिव्य पथ” हैं।
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पति | रणबीर कपूर |
आलिया भट्ट की शिक्षा योग्यता, स्कूल और कॉलेज (Education Qualification, School & College)
आलिया का मन पढ़ाई में कम और एक्टिंग में ज़्यादा लगता था। इन्हें फ़िल्में देखना और गाने सुनना बहुत पसंद हैं इसलिए शुरू से ही आलिया को एक्टिंग और सिंगिंग बहुत ही ज़्यादा पसंद हैं। इन्होंने अपना स्कूल जमाबाई नर्सी स्कूल, मुंबई से पूरा किया हुआ हैं। इनकी शिक्षा का स्तर हाई स्कूल हैं।
शैक्षणिक योग्यता | हाई स्कूल |
स्कूल | जमाबाई नर्सी स्कूल, मुंबई |
कॉलेज/विश्वविद्यालय | ज्ञात नहीं |
आलिया भट्ट का फ़िल्मी करियर (Career)
आलिया के माता पिता दोनों ही डायरेक्टर थे और सायद अपने माता पिता को फ़िल्म इंडस्ट्री में देख कर आलिया का भी हिन्दी सिनेमा में आने का मन कर गया।
आलिया ने अपने करियर की शुरुआत 6 साल की उम्र में की थी। यह वो समय था जब आलिया ने पहली बार हिन्दी सिनेमा में कदम रखा। आलिया ने “संघर्ष”(1999) फ़िल्म में एक छोटी बच्ची का किरदार निभाया अक्षय कुमार और प्रीटी ज़ेंटा के साथ।
आलिया ने अपना पहला लीड रोल डेब्यू “स्टूडेंट ऑफ़ थे ईयर” (2012) फ़िल्म में किया। इस रोल के लिए आलिया ने भी बाकियों की तरह ऑडिशन दिया और 400 कैंडिडेट में से आलिया को चुना गया। इस किरदार को निभाने के लिए आलिया ने 16 किलो वज़न कम भी किया। यह फ़िल्म आते ही हिट हुई और इससे आलिया को नाम और पहचान दोनों हासिल हुई। इसके बाद आलिया ने कभी पीछे मूड के नहीं देखा और एक के बाद एक फिल्मों में काम करती चली गई।
एक्टिंग के साथ साथ आलिया को गाने का भी बहुत शोक हैं इन्होंने अपना सिंगर डेब्यू 2014 में फ़िल्म “हाईवे” में ” सूहा साहा” गाना गा के किया था। जिसमें इन्होंने बता दिया था कि यह एक अच्छी गायक भी हैं। इसके बाद इन्होंने बाक़ी फ़िल्मो भी गाने गाए जैसे “गली बॉय”, “राज़ी”, “जीरो”, “बद्रीनाथ की दुल्हनिया”, “सड़क 2″।
2018 में आलिया ने फ़िल्म “राज़ी” में लीड रोल किया। इनके लिए यह रोल काफ़ी चुनौतीपूर्ण था लेकिन इन्होंने काफ़ी अच्छी तरह निभाया।
आलिया भट्ट के पुरस्कार (Awards)
आलिया भट्ट ने अपनी एक्टिंग के बल बूते पर काफ़ी पुरस्कारों को अपने नाम किया हैं।
साल | फ़िल्म | पुरस्कार |
2015 | 2 स्टेट – हाइवे | बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवार्ड्स स्टार प्लस एंटरटेनर ऑफ द ईयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (आलोचक) |
2017 | उड़ता पंजाब | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री |
2019 | राज़ी | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री |
2020 | गली बॉय | सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – महिला (दर्शकों की पसंद) |
2023 | गंगूबाई काठियावाड़ी डार्लिंग्स | सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – महिला (जूरी) सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – महिला (दर्शकों की पसंद) |
आलिया भट्ट की हिट फ़िल्में (Hit films)
आलिया भट्ट की सबसे सफल फ़िल्म “आरआरआर” हैं। यह फ़िल्म 25 मार्च 2022 को रिलीज़ हुई थी। इसमें आलिया ने अजय देवगन के साथ काम किया था और इसके डायरेक्टर एस एस राजमौली हैं।
साल | फिल्म |
2022 | आरआरआर गंगूबाई काठियावाड़ी |
2019 | गली बॉय |
2018 | राज़ी |
2017 | बद्रीनाथ की दुल्हनिया |
2016 | डियर जिंदगी |
2014 | हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया 2 स्टेट |
आलिया भट्ट की नेट वर्थ (Net Worth)
आलिया भट्ट का बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा ख़ासा नाम हैं इनकी नेट वर्थ 517 करोड़ हैं। यह फ़िल्मों और ब्रांड डील से पैसे कमाती हैं।
नेट वर्थ | 517 करोड़ |
आलिया भट्ट सोशल मीडिया अकाउंट (Social Media)
आलिया भट्ट सभी सोशल मीडिया पर उपलब्ध हैं। आलिया भट्ट का इंस्टाग्राम अकाउंट यह हैं – @aliaabhatt
कुछ फोटो इनके इंस्टाग्राम से -:
ये भी पढ़े -:
आलिया भट्ट के बारे में सामान्य प्रशन (FAQ)
क्या आलिया भट्ट गा सकती हैं?
आलिया भट्ट को एक्टिंग के साथ साथ गानों का भी शोक हैं। इन्होंने अपने ख़ुद के गाने भी निकाल रखे हैं।
आलिया भट्ट के माता-पिता कौन हैं?
इनके पिता का नाम महेश भट्ट हैं जो की डायरेक्टर, प्रोडूसर और राइटर हैं। इनके पिता ने सोनी राज़दान से शादी की जो की ब्रिटिश एक्ट्रेस और डायरेक्टर हैं।
क्या आलिया भट्ट एक भारतीय नागरिक हैं?
हाँ, आलिया एक भारतीय नागरिक हैं। आलिया की माँ ब्रिटिश की रहने वाली हैं जिससे उनके पास ब्रिटिश की भी नागरिक हैं।
आलिया भट्ट कितनी भाषाएं बोल सकती हैं?
आलिया को अंग्रेज़ी, हिन्दी और तमिल भाषा आती हैं।
Leave a Reply