
रोहित शेट्टी की जीवनी, जन्म, परिचय, सुपरहिट फिल्म, डायरेक्टर, व्यक्तिगत जीवन, परिवार, विवाह, शिक्षा, रोचक तथ्य, नेट वर्थ| Rohit Shetty Biography in Hindi (Birth, Introduction, Director, Super Hit Film, Family, Education, Marriage, Interesting facts, Net Worth)
रोहित शेट्टी हिन्दी सिनेमा के जाने माने फ़िल्म डायरेक्टर और प्रोडूसर हैं।इनकी फ़िल्में ज़्यादा तर एक्शन और कॉमेडी से भरी होती हैं। इनको अपने करियर की सफलता 2006 में मिली जब इन्होंने “गोलमाल” फ़िल्म को रिलीज़ किया। इनकी यह फ़िल्म सुपरहिट गई और इन्हें पहचान व प्रशिद्धि हासिल हुई। इसके बाद रोहित ने पीछे मूड के नहीं देखा।
फ़िल्म डायरेक्टर, प्रोडूसर और राइटर के अलावा रोहित जाना माना टीवी शो “फियर फैक्टर: ख़तरों के खिलाड़ी” को भी होस्ट करते हैं।
हालाकि रोहित का ये सफ़र हिन्दी सिनेमा में इतना भी आसान नहीं था। आज यह जो कुछ भी हैं वहा तक पहुँचने में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था। तो आइये पढ़ते हैं रोहित शेट्टी की बाइआग्रफी को और जाने हैं इनके बॉलीवुड सफ़र के बारे में।
Table of Contents
रोहित शेट्टी का जीवन परिचय (Introduction)
नाम | रोहित शेट्टी |
उपनाम | रोहित |
पेशा | फ़िल्म डायरेक्टर, प्रोडूसर, राइटर और स्टंट मैन |
जाना जाता है | फ़िल्म डायरेक्टर के रूप में |
रोहित शेट्टी का व्यक्तिगत जीवन (Personal life)
रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई के रत्ना गिरी में एक मिडल क्लास प्राइवर में हुआ था। हालाकि इनका होम टाउन बैंगलोर, कर्नाटक हैं। इन्होंने 14 साल की उम्र में ही फ़ैसला कर लिया था की इनको बड़ा होकर डायरेक्टर बनना हैं।
जन्म तिथि/जन्मदिन | 14 मार्च 1973 |
आयु (2023 के अनुसार) | 49 साल |
जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | बैंगलोर, कर्नाटक |
शौक | घूमना और जिम |
रोहित शेट्टी का परिवार (Family)
रोहित शेट्टी का परिवार काफ़ी बड़ा हैं। इनकी माँ का नाम रचना शेट्टी हैं जो बॉलीवुड में जूनियर आर्टिस्ट का काम किया करती थी। इनके पिता का नाम मुद्दू बाबू शेट्टी था। इनको फाइटर शेट्टी भी कहा जाता था। यह इण्डियन सिनेमा के स्टंटमैन और एक्शन कोरीग्राफ़र व एक्टर थे। सायद रोहित को अपनी फ़िल्मो में एक्शन अपने पिता की वज़ह से पसंद हैं। रोहित के दो भाई हैं उदय और हृदय शेट्टी। इसके अलावा इनकी चार बहेन भी हैं।
पिता | मुद्दू बाबू शेट्टी |
माता | रचना शेट्टी |
भाई | उदय और हृदय शेट्टी |
रोहित शेट्टी की वैवाहिक स्थिति (Marital Status & More)
रोहित ने वृष 2005 में माया शेट्टी से शादी करी थी और अभी इनका एक छोटा बच्चा भी हैं जिसका नाम “इशान शेट्टी” हैं। इनकी पत्नी माया पेशे से एक बैंकर हैं जो हांगकांग शांगहाई बैंकिंग कारपोरेशन में काम करती थी। अभी यह फ़िलहाल मुंबई के जुहू में कही खुशहाल ज़िंदगी जी रहे हैं।
पत्नी | माया |
बच्चे | इशान शेट्टी |
रोहित शेट्टी की शिक्षा योग्यता, स्कूल और कॉलेज (Education Qualification, School & College)
रोहित ने अपनी स्कूली पढ़ाई मुंबई के सेंट मैरी स्कूल से समाप्त करी। बचपन से ही इनका मन पढ़ाई में कम और फ़िल्मो में ज़्यादा लगता था। बचपन में ही ठान लिया था की इनको कुछ बड़ा करना हैं और फ़िल्म डायरेक्टर बनना हैं। घर चलाने के लिए पैसे ना होने के कारण इनको कॉलेज छोड़ना पड़ा और पैसे कमाने के कारण इनकी पढ़ाई बीच में ही छूट गई।
शैक्षणिक योग्यता | स्कूल |
स्कूल | सेंट मैरी स्कूल, मुंबई |
कॉलेज/विश्वविद्यालय | ज्ञात नहीं |
रोहित शेट्टी करियर (Career)
रोहित शेट्टी का करियर काफ़ी शंगरशों और कठिनायों से भरा हुआ था। इनका जीवन शुरू से ही बहुत कठिन था। जब यह सिर्फ़ 6 साल के थे तब इनके पिता की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद इनका घर चलाना काफ़ी मुश्किल हो गया था। एक बार इनकी माँ को मदद के लिए अमिताभ बच्चन के घर भी जाना पड़ा क्योकि अमिताभ इनके पिता के अच्छे दोस्त थे। घर में पैसे ना होने के कारण इनको अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी।
17 साल की उम्र में रोहित ने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में कूको खोली के साथ काम किया। रोहित ने 13 साल तक असिस्टन डायरेक्टर के पद पर काम किया।
2003 में आई इनकी फ़िल्म अजय देवगन के साथ “ज़मीन” बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। इसके बाद फ़िल्म “हिंदुस्तान की क़सम” और “राजू चाचा” भी फ्लॉप साबित हुई। लेकिन इन्होंने अपने जीवन में हार नहीं मानी और आपने काम पर पूरा ध्यान दिया।
इनकी क़िस्मत जब चमकी जब इन्होंने 2006 में “गोलमाल” फ़िल्म निकाली जो की सुपर हिट गई। इनको सफलता और प्रशिद्धि दोनों की प्राप्ति हुई और इसके बाद इन्होंने कभी पीछे मूड के नहीं देखा।
2008 में रोहित ने अजय देवगन के साथ “संडे” फ़िल्म और “गोलमाल रिटर्न” निकाली जिससे रोहित को पहचान और सफलता हासिल हुई।
2009 में फ़िल्म “ऑल थे बेस्ट फ़न बेगिन्स” और 2010 में “गोलमाल 3” फ़िल्में निकाली। रोहित शेट्टी और अजय देवगन दोनों ने मिलके साथ काम किया जिससे रोहित की फ़िल्मो को काफ़ी सफलता मिली।
2011 में रोहित ने अजय देवगन और काजल अग्रवाल दोनों को एक प्रदे पर लाए और “सिंघम” फ़िल्म बनाई। रोहित के बहतरीन डायरेक्टिंग, डायलॉग और एक्शन के करण यह फ़िल्म भी काफ़ी हिट हुई।
2013 में रोहित काजोल और शाहरुख़ ख़ान को एक साथ लेकर आए और “दिलवाले” फ़िल्म शूट करी।
2015 में रोहित ने अजय देवगन के साथ “सिंघम” फ़िल्म का दूसरा पार्ट निकला “शिंघम 2″।
2017 में “गोलमाल अगेन” पर काम किया।
इसके अलावा रोहित ने और काफ़ी हिट फ़िल्में भी करी हैं जैसे “सिंबा” जिसमे रणबीर सिंह को लीड एक्टर बनाया गया हैं। रोहित ने फ़िल्म “सूर्यवंशी” में अक्षय कुमार को लिया हैं। इन्होंने सूर्यवंशी को क़रीबन डेढ़ साल तक होल्ड पर कर के रखा कोविड-19 के कारण लेकिन जब चीज़े नार्मल हुई तो इन्होंने नवम्बर 2021 में फ़िल्म को रिलीज़ किया और इस फ़िल्म ने 5 दिन में 100 करोड़ से अधिक पैसे कमाए।
इन्होंने अपने करियर में अजय देवगन के साथ बहुत काम किया हुआ हैं। शुरुवात के समय में इनकी काफ़ी फ़िल्में फ्लॉप गई लेकिन इन्होंने हार नहीं मानी और गोलमाल, सिंबा, सिंघम व सूर्यवंशी जैसी फ़िल्में निकाल कर सबके सामने अपनी डायरेक्टिंग को साबित कर दिया। इन्होंने 13 साल तक असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर रखा हैं।
रोहित शेट्टी की हिट फिल्मे (Hit Movies)
साल | फिल्म |
2021 | सूर्यवंशी |
2018 | सिम्बा |
2017 | गोलमाल अगेन |
2013 | चेन्नई एक्सप्रेस |
2010 | गोलमाल 3 |
2008 | गोलमाल रिटर्न्स |
2006 | गोलमाल – फन अनलिमिटेड |
रोहित शेट्टी पुरस्कार (Awards)
रोहित शेट्टी एक होनहार डायरेक्टर हैं इन्होंने काफ़ी पुरस्कार प्राप्त किए हैं। यह बहुत सारे पुरस्कारों के लिए नॉमिनेट भी हुए हैं।
साल | फ़िल्म | पुरस्कार |
2013 | चेन्नई एक्सप्रेस | निकलोडियन किड्स च्वाइस अवार्ड्स इंडिया |
2014 | सिंघम रिटर्न्स | स्टार बॉक्स ऑफिस इंडिया अवार्ड्स |
2013 | बोल बच्चन | ज़ी सिने अवार्ड्स |
2018 | गोलमाल अगेन | ज़ी सिने अवार्ड्स |
रोहित शेट्टी नेट वर्थ (Net Worth)
रोहित के पास आज भले ही करोड़ों की सम्पति हो लेकिन इनकी पहली कमाई केवल 35 रुपय ही थी। रोहित शेट्टी की नेटवर्थ 280 करोड़ हैं जो की इन्हें डायरेक्टिंग, प्रोडक्शन हाउस, होस्टिंग और जजिंग से आती हैं।
नेटवर्थ | 280 करोड़ |
रोहित शेट्टी सोशल मीडिया (Social Media)
रोहित शेट्टी इंस्टाग्राम पर काफ़ी ऐक्टिव रहते हैं। यह सारे सोशल मीडिया अकाउंट पर हैं।
रोहित शेट्टी का इंस्टाग्राम अकाउंट लिंक और इंस्टाग्राम पोस्ट। लिंक- https://instagram.com/itsrohitshetty
रोहित शेट्टी के बारे में में सामान्य प्रशन (FAQ)
क्या रोहित शेट्टी शादीशुदा हैं?
रोहित ने वृष 2005 में माया शेट्टी से शादी करी थी और अभी इनका एक छोटा बच्चा भी हैं।
रोहित शेट्टी मराठी हैं?
नहीं, रोहित का जन्म मुंबई हुआ था और यह फ़िलहाल मुंबई में ही रह रहे हैं।
क्या रोहित शेट्टी और सुनील शेट्टी रिश्तेदार हैं?
नहीं, यह दोनों अलग अलग हैं इनका सिर्फ़ आख़िरी का नाम एक जैसा हैं।
रोहित शेट्टी जन्म स्थान।
रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को मुंबई के रत्ना गिरी में हुआ।
Leave a Reply