जयंत चौधरी का जीवन परिचय | Jayant Chaudhary biography in hindi

Word_Wizard
(Image grabbed from Instagram/Jayant Chaudhary)

जयंत चौधरी की जीवनी, इलेक्शन, राजनीति, परिवार, राष्ट्रीय लोक दल, नेट वर्थ | Jayant Chaudhary Biography in Hindi (Politics, Career, Marriage, Family, Interesting facts, Net Worth)

जयंत चौधरी एक राजनेता हैं जिनका जन्म 1978 में अमेरिका में हुआ था। जयंत ने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी और लंदन से पूरी करी हैं। यह एक भारतीय राजनेता हैं और उत्तर परदेश से राज्य सभा के मेम्बर हैं। इन्होंने 2009 में मथुरा से 15वीं लोकसभा में सदस्य के रूप में कार्य भी करा हैं और यह राष्ट्रीय लोक दल पार्टी के चेयरमैन भी हैं। इनके दादा जी चौधरी चरन सिंह हैं जो की भारत के पाँचवें प्रधान मंत्री रह चुके हैं। इनके कारण भी जयंत को जाना जाता हैं।

आइए जानते हैं इनके जीवन के बारे में और जयंत चौधरी की जीवनी पढ़ते हैं।

जयंत चौधरी का जीवन परिचय (Introduction)

नामजयंत चौधरी
उपनामजयंत
पेशा राजनेता
जाना जाता है राजनीति के लिए

जयंत चौधरी का व्यक्तिगत जीवन (Personal life)

जयंत चौधरी का जन्म 27 दिसम्बर 1978 को डॉलस, टेक्सस, अमेरिका में हुआ था। इनकी पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक दल हैं। जयंत को यात्रा करना काफ़ी पसंद हैं।

जन्म तिथि27 दिसम्बर 1978
जन्म स्थानDallas, Texas, United States
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरमथुरा, उत्तर प्रदेश
शौकयात्रा करना, संगीत सुनना और कला
पार्टी राष्ट्रीय लोकदल
धर्महिन्दू
पत्नी चारू सिंह
शिक्षादिल्ली, अमरीका और लंदन
राजनीतिक पार्टीराष्ट्रीय लोक दल
राजनीति में जीत 2009 मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए
नेट वर्थ

जयंत चौधरी की शिक्षा योग्यता, स्कूल और कॉलेज (Education Qualification, School & College)

जयंत चौधरी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के “श्री वेंकटेश्वर कॉलेज” से B.Com (Honour’s), M.Sc Accounting and Finance करी हैं इसके बाद इन्होंने “लंदन स्कूल ऑफ़ इकनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस” से पोस्ट ग्रेजुएशन करी।

कॉलेज/विश्वविद्यालयदिल्ली यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स एंड पोलिटिकल साइंस

जयंत चौधरी की वैवाहिक स्थिति (Marital Status & More)

जयंत चौधरी का विवाह 14 अगस्त 2003 को चारू सिंह से हुआ। इनकी दो बेटियाँ भी हैं।

वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी चारू सिंह
बच्चेदो बेटियां

जयंत चौधरी का परिवार (Family)

जयंत चौधरी के पिता का नाम अजीत सिंह हैं और यह भी एक राजनेता रह चुके हैं। इनकी माता का नाम राधिका सिंग हैं। इनकी दो बहने भी हैं निधि गुप्ता और दीपा सिंह। इनके दादा चौधरी चरण 1978 में भारत के पांचवे प्रधान मंत्री बने थे और यह उत्तर परदेश के पांचवे सीएम भी बने थे।

पिता अजीत सिंह
माता राधिका सिंह
बहन निधि गुप्ता और दीपा सिंह

जयंत चौधरी का प्रारंभिक जीवन (Early life)

जयंत चौधरी एक राजनीतिक परिवार से आते हैं इनके दादा एवं पिता अपने समय पर उच्च राजनेता रह चुके हैं। राष्ट्रीय लोक दल नाम से इनकी ख़ुद की राजनीतिक पार्टी भी हैं। इसके पार्टी के जयंत चेयरमैन हैं।

इनके दादा एक स्वतंत्रता सेनानी थे और राजनीति में बहुत बड़ी उपलब्धियां भी इन्होंने अपने समय पर हासिल करी थी। यह भारत के प्रधान मंत्री भी रहे थे और इनको किसानों का मसीहा भी माना जाता हैं।

जयंती के पिता चौधरी अजीत सिंह ने जाटों के बड़े नेता माने जाते थे। सरकार चाहे किसी की भी होती थी परन्तु इनके पिता मंत्रिमंडल में ज़रूर रहते थे। अजीत सिंह नरसिम्हा राव की सरकार में भी मंत्री रहे थे। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी यह मंत्री थे और मनमोहन सिंह की सरकार में भी यह मंत्री थे। बागपत क्षेत्र हमेशा से ही जयंत परिवार के लिए वोट बैंक माना जाता हैं।

जयंत चौधरी का पोलिटिकल करियर (Political Career)

वर्ष 2009 में जयंत चौधरी मथुरा निर्वाचित क्षेत्र से पंद्रहवीं लोकसभा के लिए चुने गए जहाँ पर इन्होंने भाजपा के श्याम सुन्दर शर्मा को डेढ़ लाख वोटों से हराया था। जयंत चौधरी भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सामान्य बोर्ड के सदस्य रहे। यह आईसीआईसीआई (ICCI) इंडो-ब्रिटिश फ़ोरम ऑफ़ पार्लियामेंटरियन्स के सह अध्यक्ष और भारत-वेनेज़ुएला संसदीय मैत्री समूह के बोर्ड सदस्य भी रह चुके हैं।

वर्ष 2011 में जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश में भूमि अधिग्रहण के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन में नेता रहे और 2012 के विधानसभा चुनाव में इनको मांट से विधायक चुने गए। फिर वर्ष 2014 के हुए लोक सभा चुनावों में यह भाजपा की उम्मीदवार हेमा मालिनी से हार गए।

वर्ष 2019 में लोक सभा चुनावों में जयंत चौधरी खड़े हुए। लेकिन भाजपा के डॉ. सत्यपाल सिंह ने जयंत को क़रीब 30,500 वोटों से हरा दिया। मई 2021 में इनके पिता अजीत सिंह का निधन हो गया। जिसके बाद यह राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष बने। इनके कंधों पर पार्टी की सारी जिम्मेदारियां आ गई।

जयंत को अपने पिता और दादा की तरह ही 20 सितंबर 2021 को एक पारंपरिक पगड़ी समारोह में चौधरी पद का सम्मान दिया गया। इन्हें समुदाय के प्रमुख के तौर पर मान्यता देने के लिए सभी प्रमुख खाप छपरौली क़स्बे में जुटी थी। जिसके बाद इनकी जिम्मेदारियां ओर भी बढ़ गई। वर्ष 2021 में नई दिल्ली में किसानों द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन में भी जयंत चौधरी ने भी भाग लिया था।

2022 के चुनाव में जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के साथ गठबंधन कर लिया।जयंत अपने पिता की मृत्यु के बाद यह रालोद के अध्यक्ष के रूप में पहली बार 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए लड़ें। वर्ष 2023 में यह समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के जॉइंट कैंडिडेट के रूप में राज्य सभा के अध्यक्ष बने।

जयंत चौधरी की नेट वर्थ (NetWorth)

जयंत चौधरी की नेट वर्थ 13 करोड़ हैं। इसके अलावा इनके पास ज़मीन भी हैं जो की 40 करोड़ से ज़्यादा की हैं। इनकी पूरी कमाई, ज़मीन, टैक्स और बाक़ी जानकारी myneta.info पर उपलब्ध हैं।

नेट वर्थ60 करोड़

जयंत चौधरी के सोशल मीडिया अकाउंट (Social Accounts)

यह इंस्टाग्राम पर भी अधिक ऐक्टिव रहते हैं जहां पर यह अपनी दिनचर्या दिखाते रहते हैं। इनकी ख़ुद की वेबसाइट भी हैं जिसपर यह आर्टिकल डालते रहते हैं।

इंस्टाग्रामjayant_chaudharyrld
वेबसाइटjayant chaudhary

ये भी पढ़े:-

Share This Article
Follow:
I done my Bachelors from Delhi University and currently working as a editor on Biographyguru. You can reach me out on instagram.
Leave a comment
error: Content is protected !!