दिलेर खरकिया का जीवन परिचय | Diler Kharkiya Biography in Hindi

Word_Wizard
[Image Credit : Instagram/Diler Kharkiya

दिलेर खरकिया की जीवनी, म्यूजिक, अंजलि राघव, विवाह, करियर, रोचक तथ्य, नेट वर्थ | Diler Kharkiya Biography in Hindi (Anjali Raghav, Marriage, Girlfriend, Career, Interesting facts, Net Worth)

हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के काफ़ी पुराने और जाने माने गायक राजेंद्र सिंह खरकिया, जो की अपने समय में एक बहुत अच्छे आर्टिस्ट थे। इनके बेटे दिलेर खरकिया भी कुछ कम नहीं हैं। दिलेर ने आज के समय की हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना काफ़ी नाम बनाया हैं। इनकी सुरीली आवाज को पूरा हरियाणा पसंद करता हैं। इनको यह कोयल सी सुरीली आवाज़ विरासत में अपने पिता से मिली हैं। आइए जानते हैं इनके सफ़र के बारे में और दिलेर खरकिया की जीवनी को पढ़ते हैं।

दिलेर खरकिया कौन हैं (Who is Diler Kharkiya)

दिलेर का पूरा नाम दिलेर सिंह खरकिया हैं। जो की पेशे से एक गायक, लेखक और एक्टर हैं और यह खरक गाँव, भिवानी के रहने वाले हैं। दिलेर ने हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को काफ़ी हिट गाने दिए हैं जैसे Wish, Moto, Aashiqi ka rog, Lilo Chaman और आदि।

दिलेर खरकिया का जीवन परिचय (Introduction)

नामदिलेर सिंह खरकिया
उपनामदिलेर खरकिया
पेशागायक
जाना जाता हैगानों के लिए

दिलेर खरकिया का व्यक्तिगत जीवन (Personal life)

दिलेर का जन्म 8 अगस्त 1997 को हरियाणा के खरक गाँव में हुआ था। इन्हें बचपन से ही गानों से काफ़ी लगाव था। यह अपने हरियाणवी गानों के लिए काफ़ी प्रसिद्ध हैं। गाने लिखना और गाने गाना इनकी शुरुआत से ही आदत रही हैं।

जन्म तिथि8 अगस्त 1997
जन्म स्थानखरक, हरियाणा
राष्ट्रीयताभारतीय
गृहनगरखरक, भिवानी
शौकगाने व रागनी गाना
राशिसिंह
धर्महिंदू
पहला हिट गानाLelo Chaman

दिलेर खरकिया की शिक्षा योग्यता, स्कूल और कॉलेज (Education Qualification, School & College)

इन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई गाँव के सरकारी स्कूल से ही पूरी करी। कॉलेज की पढ़ाई के लिए पंजाब चले गए जहां से इन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करी।

शैक्षणिक योग्यताग्रेजुएशन
स्कूलगाँव का सरकारी स्कूल
कॉलेज/विश्वविद्यालयपंजाब

दिलेर खरकिया की वैवाहिक स्थिति (Marital Status & More)

दिलेर अभी अविवाहित हैं। इन्होंने अभी शादी नहीं करी हैं और यह अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं। इनके रिलेशनशिप के बारे में भी कोई जानकारी नहीं हैं।

वैवाहिक स्थितिअविवाहित

दिलेर खरकिया की Girlfriend Anjali Raghav ?

इनका नाम अंजलि राघव के साथ काफ़ी जोड़ा जाता हैं और अंजलि को इनकी girlfriend भी बताया जाता हैं लेकिन यह सब अफवाहें हैं। अंजलि और दिलेर दोनों अच्छे दोस्त हैं। दिलेर के गानों की वीडियो में अंजलि काम करती हैं इसलिए इनका नाम दिलेर से जोड़ा जाता हैं। लेकिन यह बिलकुल अफवाह हैं कि इन दोनों का अफेयर चल रहा हैं।

दिलेर खरकिया का परिवार (Family)

दिलेर के पिता जी का नाम राजेंद्र खरकिया हैं। इनके पिता भी अपने समय में काफ़ी अच्छे गायक थे और एक जानी मानी हस्ती हैं। दिलेर अपने पिता से काफ़ी प्रभावित हैं और इनको देख कर ही यह गायक बने। दिलेर के भाई का नाम क़हर सिंह खरकिया हैं। यह पेशे से फ़िटनेस ट्रेनर है और इनका ख़ुद का दिल फ़िटनेस के नाम का जिम भी हैं।

पिताराजेंद्र सिंह खरकिया
भाई क़हर सिंह खरकिया

दिलेर खरकिया का प्रारंभिक जीवन (Early life)

दिलेर का मन बचपन से ही पढ़ाई में कम और गानों में ज़्यादा लगता था। यह बचपन से ही अपने पिता के साथ शो में जाते थे और अपने पिता को गाते हुए सुन इनका भी मन गानों में लगने लग गया। जब यह पाँच वी क्लास में थे पहली बार अपने पिता के साथ उनके लाइव शो दिल्ली में गए थे। इसके बाद यह इनके साथ हर शो में जाने लगे।

दिलेर स्कूल के समय में भी म्यूजिक में काफ़ी रुचि रखते थे। यह काफ़ी कार्य कर्मों में भाग लेते थे। यह अक्सर स्कूल से बंक मार कर अपने पिता के शो में जाते थे।

दिलेर खरकिया का करियर (Music Career)

दिलेर का पहला शो ‘रागनी कंपीटिशन’ हालुवास, भिवानी में हुआ था। इस कंपीटिशन को दिलेर ने अच्छी तरह से जीत लिया और लोगों ने इनकी आवाज़ को काफ़ी पसंद भी किया। इससे दिलेर का हौसला और जोश दोनों बड़े। दिलेर की आवाज़ उनके पिता के समान बहुत ही सुरीली हैं जिससे लोग इन्हें छोटा खरकिया कहकर भी बुलाते हैं।

यह अपना गुरू अपने पिता जी राजेंद्र खरकिया को मानते हैं। इनको फ़ेम इनके गाने “Jaan” से मिला जो की 2017 में आया था। उसके बाद इन्होंने काफ़ी हिट गाने दिए जैसे की लीलो चमन जो की 2018 में आया और काफ़ी वायरल भी हुआ। इस गाने पर इनको 20 करोड़ से अधिक व्यूज़ मिले। इनके गाने ‘Moto’ पर भी 650 मिलियन व्यूज़ गए और वह भी काफ़ी वायरल हुआ ऐसे ही इन्होंने काफ़ी हिट गाने दिए जैसे की- Wish, Sapna , Aashiqi ka rog और आदि।

दिलेर ने अपनी कोयल जैसी सुरीली आवाज के बल और अपने पिता की पहचान से आज हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में काफ़ी नाम कर लिया हैं। यह आज लाखों लोगों की दिल की धड़कन हैं।

दिलेर खरकिया के हिट गाने (Hit Songs)

गाने
Moto
Wish
Sapna
Aashiqi ka rog
Lelo Chaman
Dhokebaz

दिलेर खरकिया की नेट वर्थ (NetWorth)

दिलेर की नेट वर्थ करोड़ों में हैं। इंटरनेट के हिसाब से इनकी नेटवर्थ 2 से 5 करोड़ हैं। यह Brand deals, Modeling, Acting और singing से पैसे कमाते हैं। इनके पास सबसे महँगी कार रेंज रोवर और फॉर्च्यूनर हैं।

नेट वर्थ2 से 5 करोड़

दिलेर खरकिया के सोशल मीडिया अकाउंट (Social Accounts)

दिलेर Instagram पर काफ़ी ऐक्टिव हैं। यहाँ पर ही यह अपने आने वाले गाने और बाक़ी अपडेट देते रहते हैं।

Instagramdilersinghkharakiya

ये भी हैं-


Share This Article
Follow:
I done my Bachelors from Delhi University and currently working as a editor on Biographyguru. You can reach me out on instagram.
2 Comments
error: Content is protected !!