स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी जो की अमेरिका का एक बहुत ही प्रसिद्ध स्मारक हैं। इस स्मारक की चर्चा पूरी दुनिया में की जाती हैं। लेकिन इसके बारें में कुछ ऐसी बाते हैं जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाओगे।

अगस्टे बार्थोल्डी नाम के फ्रेंच मूर्तिकार ने इस स्टेचू को बनाया था। इस स्टेचू को बनाने में 9 साल का समय लगा था।

इस स्टेचू को पेरिस में बनाया गया था और इसका निर्माण 1881 में शुरू हुआ था और 1886 में जाकर इसका निर्माण खत्म हुआ था।

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी 151 फीट, 1 इंच (46 मीटर, 2.5 सेंटीमीटर) ऊँचा हैं और इसकी कुरसी 154 फीट ऊँची हैं। इसकी गिनती अमेरिका की ऊँची इमारतो में होती हैं।

अगस्टे बार्थोल्डी एक विशाल देवी की मूर्ति को बनाना चाहता था। उसने अपनी माँ के ऊपर इस मूर्ति को त्यार किया।

मूर्ति के हाथ में जो मशाल हैं उसका आकार 46 फीट हैं, उंगलियों का आकार 8 फीट और नाक का आकार 5 फीट के पास हैं।

स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी के ताज में सात किरणे हैं जो पृथ्वी के सात समुन्द्रो को दर्शाते हैं। इसकी मशाल हमें आजादी की राह दिखाती हैं।

स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के ऊपर एक अनुमान के हिसाब से हार साल 600 से अधिक बार बिजली गिरती हैं लेकिन फिर भी लेडी लिबर्टी गर्व से खड़ी हुई हैं।

इस स्टैच्यू पर ताम्बे की मात्रा इतनी ज्यादा हैं की इससे ताम्बे के  30 मिलियन से भी अधिक सिक्के बन सकते हैं।

इस स्टैच्यू को फ्रेंच के द्वारा तोफे के रूप में अमेरिका को दिया गया था। इसका असली रंग सफेद था लेकिन समय के साथ यह हरे रंग का हो गया।