विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय | Vivek Bindra biography in hindi 

Word_Wizard
[Image Credit: Instagram/Vivek Bindra]

विवेक बिंद्रा की जीवनी, कंट्रोवर्सी, Youtube, विवाद, प्रारंभिक जीवन, रोचक तत्य, नेट वर्थ | Vivek Bindra Biography in Hindi (Controversy, Youtube, Bada Business, Marriage, Interesting facts, Net Worth)

भारत के मशहूर मोटिवेशनल स्पीकर, बिज़नेस कोच और ट्रेनर जिन्होंने लाखों लोगों को मार्गदर्शन दिया यह और कोई नहीं बल्कि विवेक बिंद्रा हैं। जिनके ऊपर सें माता-पिता का साया वैसे तो बहुत ही कम उम्र में उठ गया पर फिर भी इन्होंने ख़ुद को इस क़ाबिल बनाया की यह अपनी स्पीच और बिज़नेस ट्रेनिंग की सहायता से लाखों लोगों को प्रेरित कर सके। तों आइए देखते हैं किस तरह एक सन्यासी ने लाखों लोगों को सफलता की दिशा दिखाई। जानते हैं इनके कठिन जीवन के बारे में और विवेक बिंद्रा की जीवनी को पढ़ते हैं।

विवेक बिंद्रा कौन हैं (Who is Vivek Bindra)

विवेक बिंद्रा पेशें से मोटिवेशनल स्पीकर और बिज़नेस ट्रेनर हैं। इन्होंने लाखों लोगों का मार्गदर्शन किया की किस प्रकार एक सफ़ल व्यक्ति या सफ़ल व्यापारी बना जाए। इन्होंने एक सन्यासी से भारत के प्रसिद्ध बिज़नेस व्यक्ति का सफ़र तह किया और कई वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय (Introduction)

नामडॉ. विवेक बिंद्रा
उपनामविवेक बिंद्रा
पेशामोटिवेशनल स्पीकर, बिज़नेस ट्रेनर
जाना जाता हैमार्गदर्सक के रूप में और मोटिवेशनल वीडियो के लिए

विवेक बिंद्रा का व्यक्तिगत जीवन (Personal life)

विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1982 को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ। यह पढ़ाई – लिखाई में काफ़ी अच्छे थे। इन्हें खेलने का भी काफ़ी शौक़ था पर इनका जीवन काफ़ी कठिनाइयों से भरा हुआ था।

जन्म तिथि5 अप्रैल 1982
जन्म स्थानलखनऊ, उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीयताभारतीय
कॉलेजएमिटी बिज़नेस कॉलेज, नोएडा
शौककिताबें पढ़ना, योगा करना और खेलना
राशिमेष
धर्महिंदू
रिकॉर्ड 12 वर्ल्ड रिकॉर्ड और 40 अवार्ड
Youtube की शुरुआत2013

विवेक बिंद्रा की शिक्षा योग्यता, स्कूल और कॉलेज (Education Qualification, School & College)

विवेक ने अपनी स्कूल की पढ़ाई St. Xavier’s School, दिल्ली सें पूरी करी। कॉलेज की पढ़ाई इन्होंने नोएडा के एमिटी बिज़नेस कॉलेज सें पूरी करी। जहां इन्होंने अपनी एमबीए की पढ़ाई को समाप्त किया।

शैक्षणिक योग्यताएमबीए
स्कूलSt. Xavier’s School, दिल्ली
कॉलेज/विश्वविद्यालयएमिटी बिज़नेस कॉलेज, नोएडा

विवेक बिंद्रा की वैवाहिक स्थिति (Marital Status & More)

विवेक बिंद्रा की पहली शादी 23 मार्च 2010 को गीतिका सभ्रवाल सें हुई और इनका एक बेटा माधव भी हैं। इनकी पहली शादी असफ़ल रहीं और इनका तलाक हो गया। विवेक की दूसरी शादी 6 दिसम्बर 2023 में यानिका बिंद्रा सें हुई।

वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नी यानिका बिंद्रा
बेटामाधव

विवेक बिंद्रा का परिवार (Family)

विवेक बिंद्रा जब ढाई साल के थे तब इनके पिता की मृत्यु हो गई। इनकी माता का नाम प्रभ हैं। इनके पिता की मृत्यु कें बाद इनकी माता ने दूसरी शादी कर ली थी और यह बचपन से ही अपने दादा और चाची के पास रहते थे। इनकी एक बहन भी हैं जिनका नाम चाहत ठुकराल हैं।

पितानहीं पता
माताप्रभ
बहनचाहत ठुकराल

विवेक बिंद्रा का प्रारंभिक जीवन (Early life)

विवेक बिंद्रा जब ढाई साल के थे तभी इनके सर से पिता का साया हट गया था और यह अपने दादा और चाची के साथ रहने लग गए थे।यह बचपन से ही पढ़ाई में काफ़ी होशियार थे।

इनके पास कॉलेज की फ़ीस भरने तक के पैसे नहीं थे इसी वजह से इन्होंने सिर्फ़ सोलह साल की उम्र से ही ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया था।

विवेक बिंद्रा के जीवन में एक समय ऐसा आया जब इनके पास कोई नहीं था जिसके बाद यह चार साल तक वृंदावन में सन्यासी के तौर पर रहें। यह मानसिक तौर पर काफ़ी सारी चीज़ों से गुज़र रहें थे। इसलिए इनके गुरू ने इन्हें गीता पढ़ने की सलाह दी और अब यह अपनी वीडियो में भी गीता के ज्ञान को लोगों तक पहुँचाते हुए दिखते हैं।

विवेक बिंद्रा नें गुरू के आदेश को मानते हुए निर्णय लिया की यह बिज़नेस मैन बनेगें। इनके पास शुरुआत में इतने भी पैसे नहीं होते थे कि यह ख़ुद का ऑफ़िस खोल सके।

धीरे-धीरे इन्होंने ऑफ़िस खोला और कुछ लोगों को नौकरी भी दी लेकिन एक समय ऐसा भी आया की इनके पास वर्कर को देनें के लिए पैसे नहीं थे तो इन्होंने अपना घर बेचनें तक का फैसला लें लिया था।

विवेक बिंद्रा Youtube (YouTube Career)

साल 2013 में विवेक बिंद्रा ने अपना Youtube चैनेल खोला जिसपर यह अंग्रेज़ी में वीडिओ बनाते थे लेकिन बाद में इन्होंने हिन्दी में बनाना शुरू कर दिया क्योंकि इससे लोग इनकी बातो को अच्छे सें समझ पा रहें थें।

पहलें विवेक बिंद्रा ट्रेनिंग देने के लिए 1.25 लाख रुपये लेते थे परंतु बाद में इन्होंने छोटे बिज़नेस के लिए अपनी फ़ीस 19,000 कर दी थी और विद्यार्थियों की फ़ीस 9,000 कर दी।

साल 2012 में विवेक ने अपनी ख़ुद की कंपनी भी खोली जिसका नाम था The Global Act (Academy of Consulting and Training) जिसके बाद साल 2019 में इन्होंने कंपनी का नाम बदल कर Bada Business Pvt. Limited कर दिया था।

विवेक बिंद्रा Controversy (Controversy)

11 दिसम्बर 2023 को भारत प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर संदीप महेश्वरी नें अपने youtube चैनल पर एक वीडिओ डाला “Big Scam Exposed” जिसके अंदर तीन विद्यार्थियों नें आरोप लगाया कि उन्होंने एक बिज़नेस कोर्स के 50 हज़ार रुपये दिए परंतु उस कोर्स से उन्हें कुछ सीखने को नहीं मिला और जब उन्होंने अपने पैसे वापस माँगे तो उन्हें ये कहकर मना कर दिया गया की वह इस कोर्स को आगे बेच कर अपना पैसा वापस हासिल कर सकतें हैं।

महेश्वरी ने इस वीडिओ में कहीं भी विवेक बिंद्रा का नाम नहीं लिया था परन्तु लोगों का मानना यह था कि यह Scamer विवेक ही हैं। कुछ समय बाद विवेक ने भी इस पर एक वीडिओ डाली।

18 दिसंबर 2023 को विवेक नें भी एक वीडिओ डाली “ Biggest Controversy” जिसमें इन्होंने संदीप पर आरोप लगाया कि वह मेरी छवि को ख़राब कर रहे हैं।

21 दिसंबर 2023 को संदीप नें वीडिओ डाली “#Stop Vivek Bindra” जिसमें संदीप नें विवेक पर आरोप लगाया कि किस प्रकार उन्होंने 50 करोड़ रुपये का स्कैम किया हैं और वह इनकें ख़िलाफ़ भारत के सबसे बड़े वक़ील को खड़ा करेंगे।

लेकिन इनका यह case कोर्ट ने ग़लत साबित कर दिया और इनपर कोई करवाई नहीं हुई। विवेक को कोर्ट के द्वारा निर्दोष साबित किया गया और इनके ऊपर से यह सारे केस हटा दिए गए।

6 दिसंबर 2023 को विवेक की शादी यानिका से हुई जिसके कुछ समय बाद एक वीडियो सामने आई जिसमें विवेक अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर रहे हैं।

14 दिसंबर 2023 को यानिका के भाई ने विवेक के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार विवेक ने यानिका के साथ हाथापाई की और उन्हें कमरें में बंद कर दिया। यानिका को काफ़ी चोट लगी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के कैलाश दीपक हॉस्पिटल में दाखिल किया।

विवेक बिंद्रा के वर्ल्ड रिकॉर्ड (World Records)

विवेक एक काफ़ी सफल व्यक्ति हैं इन्होंने अपने जीवन में काफ़ी संघर्ष का सामना करा हैं। इनपर 2024 के हिसाब से 12 वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। यह हैं कुछ रिकॉर्ड इनके द्वारा बनाए गए।

पुरस्कार
रिटेल मैनेजमेंट पर दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन लेसन
ऑनलाइन सेल्स पाठ रणनीति प्रबंधन पर दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन पाठ
दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन बिजनेस लेसन विश्व का सबसे बड़ा
‘स्टार्टअप कैसे करें’ विषय पर दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन आयोजन

विवेक बिंद्रा की नेट वर्थ (NetWorth)

विवेक बिंद्रा भारत के सबसे बड़े मोटिवेशनल स्पीकर हैं। इनका चैनल भारत के टॉप यूट्यूब चैनल में से एक हैं और इनकी ख़ुद की एक बिज़नेस कंपनी भी हैं जिसका नाम Bada Business Pvt. Limited हैं। इनकी नेट वर्थ 90 करोड़ हैं।

नेट वर्थ90 करोड़

विवेक बिंद्रा के सोशल मीडिया अकाउंट (Social Accounts)

यह हैं इनका instagram जिसपर पर यह काफ़ी ऐक्टिव रहते हैं। इनका Youtube चैनल भी हैं जिसपर यह मोटिवेशनल और बिज़नेस से संबंधित वीडियो डालते हैं।

Instagramvivek_bindra
YoutubeDr. Vivek Bindra: Motivational Speaker

ये भी पढ़े:-


Share This Article
Follow:
I done my Bachelors from Delhi University and currently working as a editor on Biographyguru. You can reach me out on instagram.
1 Comment
error: Content is protected !!