रतन टाटा का जीवन परिचय | Ratan Tata biography in Hindi

Word_Wizard
(Photo Credit: tata trust)

रतन टाटा की जीवनी (परिवार, शिक्षा, लोकोपकारक, उत्तराधिकारी, पत्नी, पूर्वज, पुरस्कार, पेशा, निवल मूल्य) | Ratan Tata Biography (Family, education, wife, successor, tata groups, faliures, donations, awards, net worth)

दोस्तों आज के ही दिन (28 दिसंबर) एक महान व्यक्ति ने भारत में जन्म लिया था। आप सब उनसे परिचित होगे जी हाँ उनका नाम “रतन टाटा” है। एक ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना जीवन अपने देश भारत और उसके लोगों के लिए समर्पित कर दिया। रतन टाटा भारत के सबसे सफल व्यापारियों में से एक है पर वो सबसे समझदार और दयालु है। आज सर रतन टाटा 84 साल के हो गए है और एक बिजनेस टाइकून है पूरी दुनिया में।आइए जानते है इस महान व्यक्ति के जीवन के बारे में। जिनका जीवन हम सब के लिए प्रेरणा दायक है।

रतन टाटा की जीवनी (Ratan Tata biography in Hindi)

नामरतन टाटा
जन्म28 दिसंबर 1937
शिक्षाकॉर्नेल विश्वविद्यालय
हार्वर्ड बिज़नेस स्कूल
परिवारनवल टाटा (पिता)
सूनी कमिश्रिएट (माँ)
पेशाटाटा संस और टाटा समूह के पूर्व अध्यक्ष
लोकोपकारक
इन्वेस्टर
उपाधिचेयरमैन एमेरिटस, टाटा संस और टाटा समूह
उत्तराधिकारीसाइरस मिस्त्री (2012)
नटराजन चंद्रशेखरन (2017–मौजूदा)
पूर्वजजहांगीर रतनजी दादाभाई
पुरस्कारपद्म विभूषण (2008)
पद्म भूषण (2000)
निवल मूल्यरु. 6000 करोड़

रतन टाटा का जन्म, उम्र, परिवार और शिक्षा (Birth, Age, Family and Education)

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को बॉम्बे, ब्रिटिश इंडिया (आज के समय का मुंबई) में हुआ था। इनके पिता का नाम नवल टाटा था और माँ का नाम सोनी टाटा था। जब रतन टाटा 10 साल के थे तब उनके माता पिता का विवाह-विच्छेद (Divorce) हो गया था जिसके बाद रतन टाटा की देख भाल उनकी दादी ने की। रतन टाटा अपने सौतेला भाई नोअल टाटा के साथ बड़े हुए।

रतन टाटा की शिक्षा (Ratan Tata Education)

रतन टाटा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कैम्पीयन स्कूल, मुंबई और कठेरदल एंड जान कानन स्कूल, मुंबई से की। यह बिशप कॉटन स्कूल, शिमला से भी पढ़े हुए है। रतन टाटा अपने आप कुछ करना चाहते थे इसलिए वो आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए जहाँ उन्होंने रिवेरदले कंट्री स्कूल, न्यू यॉर्क और हॉर्वर्ड बिज़्नेस स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। रतन अपनी फ़ीस खुद देना चाहते थे इसलिए उन्होंने अमेरिका में पढ़ाई के साथ कई छोटे बड़े काम करे।

रतन टाटा ने अपनी स्नातक की पढ़ाई (Graduation) आर्किटेक्चर में करोनल्ल यूनिवर्सिटी से की हुई है। रतन टाटा अपना करीर (Career) आर्किटेक्चर में बनाना चाहते थे लेकिन बाद में उन्होंने सोचा कि वो बिज़्नेस परिवार से है तो उन्होंने अपना करीर बिज़्नेस में बनाने की सोची।

यह भी पढ़े- विराट कोहली का जीवन परिचय (Virat kohli biography in hindi)

रतन टाटा के पेशा की शुरुआत (Ratan Tata Career Starting)

यह पढ़ाई में इतने ज़्यादा होशियार थे की इन्हें अमेरिका की बहुत बड़ी कम्पनी आईबीएम से भी ऑफ़र आया। लेकिन यह अपना मन बदल चुके थे और इन्होंने इस ऑफ़र को ठुकरा दिया।

1961 में रतन ने अपनी पहली नौकरी की शुरुआत की टाटा स्टील से और यहाँ पर पीओपी और पथर की सप्लाई को देखा करते थे। इसके बाद इन्होंने टाटा की हर एक कम्पनी में छोटा बड़ा काम किया ताकि वो अपने पूरे व्यापार को समझ सके। पूरा ज्ञान होने के बाद रतन को 1971 में टाटा की टीवी और रेडीओ की कम्पनी “नेलको” दी गई। रतन टाटा ने इस कम्पनी पर पूरी महंत की और इससे एक अलग पहचान दिला दी। लेकिन बाद में किसी कारण की वजह से इस कम्पनी को बंद करना पड़ा और यह एक बहुत बड़ी हार थी रतन टाटा के लिए। फिर भी इन्होंने हार नही मानी और टाटा की एक और डूबती कम्पनी “टाटा इक्स्प्रेस मिल” को वापिस से खड़ा करना चाहा लेकिन यह कम्पनी भी नही चली।

1991 में रतन टाटा को “टाटा ग्रूप्स” का अध्यक्ष बनया गया और अब तक इन्होंने इतना अच्छा ज्ञान ले लिया था व्यापार की दुनिया में और फिर इन्होंने 21 साल महंत कर के टाटा को ना केवल भारत बल्कि बाहर के देशों में भी फैला दिया। यहाँ से ही इनकी सफलता की सीढ़ी शुरू हुई।अपने काम के समय रतन टाटा ने बहुत सारी कम्पनीज़ को भी ख़रीदा जैसे टाटा टी ने टेट्ली, टाटा मोटर ने जैग्वार और लैंड रोवर और टाटा स्टील ने कोरस जैसी बड़ी कम्पनी को ख़रीद लिया।

एक समय ऐसा भी आया जब रतन टाटा को टाटा मोटर में नुक़सान हो रहा था। तब इन्होंने इस कम्पनी को फ़ोर्ड को बेचना सोचा लेकिन फ़ोर्ड के मालिक बिल फ़ोर्ड ने रतन टाटा को कहा कि “जब आपको कार बनानी नही आती तो क्यों इतना पैसे लगाए इस कम्पनी पर और में आपकी यह कम्पनी ख़रीद के आपके ऊपर अहसान कर रहा हु”।
बिल फ़ोर्ड को ख़राब व्यवहार देख कर रतन टाटा वहाँ से चले गए और टाटा मोटर को नही बेचने का फ़ैसला किया। रतन टाटा ने इस कम्पनी पर बहुत महंत की और आज टाटा की सबसे ज़्यादा बिकने वाली गाड़ियाँ है।

रतन टाटा ने बहुत सारी अंतरराष्ट्रीय कम्पनीज़ के साथ पार्ट्नरशिप भी कर रखी है।

यह भी पढ़े- जाने कैसे बने जेफ़ बेजोस सदी के सबसे सफल व्यक्ति (How Jeff Bezos become so successful)

रतन टाटा के परोपकारी काम (Philanthropic Work of Ratan Tata)

रतन टाटा ने बहुत सारे परोपकारी काम कर रखे है भारत से लेकर विदेश तक। तो आए जानते है।
रतन टाटा हमेशा से शिक्षा और विकास के समर्थक रहे है इसलिए इन्होंने यूनिवर्सिटी ओफ़ न्यू साउथ वेल्ज़ फ़ैकल्टी ओफ़ एंजिनीरिंग का समर्थन किया है।

टाटा एजुकेशन और टाटा चैरिटीज़ ने $28 मिलियन करोनेल्ल यूनिवर्सिटी में दे रखा है टाटा छात्रवृत्ति (Scholarship) के तहत ताकि भारत से कोई भी इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने जाए तो वो इस छात्रवृत्ति को प्राप्त कर सके।

टाटा ग्रूप्स और टाटा चैरिटीज़ ने $50 मिलियन हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी में भी डोनेट कर रखे है।

टाटा ग्रूप्स ने ₹950 मिलियन भारत के आईआईटी, बॉम्बे को डोनेट किया था 2014 में जो कि सबसे बड़ी डोनेशन थी इतिहास में।

टाटा ने इतनी डोनेशन कर रखी है अगर यहाँ पर लिखी जाए तो 15-20 पेज भर जाए और फिर भी कुछ डोनेशन रह जाएगी। भारत में सेकडो लोगों के घर टाटा के वजह से चलते है। कोविड के समय भी टाटा ने सभी कर्मचारियों को सैलरी दी थी और किसी को नौकरी से नही निकाला था।

टाटा ग्रूप इतनी डोनेशन देता है की अगर वो करना छोड़ दे तो दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ईलान मस्क को भी पीछे छोड़ दे। पर रतन टाटा को इन चीज़ों में कोई रुचि नही है। रतन टाटा अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा भी डोनेट कर देते है।

रतन टाटा की पत्नी (Wife of Ratan Tata)

रतन टाटा के जीवन में चार बार ऐसा हुआ जब वो शादी करने के बहुत पास थे लेकिन किसी ने किसी कारण की वजह से वो हर बार चूक जाते।
रतन टाटा ने बताया की वो जब अमेरिका में थे एक लड़की से प्यार करते थे लेकिन भारत में इनके परिवार में कोई सदस्य बीमार पड़ गया था जिसके कारण रतन टाटा को भारत लोटना पड़ा। लड़की के माता पिता ने उसको भारत नही बेजा। रतन टाटा ने उस दिन से शादी नही करने का फ़ैसला किया और आज भी अपने वादे पर अटूट है।

यह भी पढ़े- जेक पॉल बॉक्सर और यूटूब स्टार का जीवन परिचय (Jake Paul, boxer and youtuber biography in hindi)

रतन टाटा के जीते हुए इनाम (Ratan Tata Awards)

वर्षनाम
2000पद्म भूषण
2008पद्म विभूषण
2001व्यवसाय प्रशासन के मानद डॉक्टर
2004उरुग्वे के ओरिएंटल गणराज्य का पदक
प्रौद्योगिकी के मानद डॉक्टर
2005अंतर्राष्ट्रीय विशिष्ट उपलब्धि पुरस्कार
विज्ञान के मानद डॉक्टर
2006विज्ञान के मानद डॉक्टर
जिम्मेदार पूंजीवाद पुरस्कार
2007मानद फैलोशिप
परोपकार का कार्नेगी पदक
2008कानून के मानद डॉक्टर
विज्ञान के मानद डॉक्टर
विज्ञान के मानद डॉक्टर
मानद नागरिक पुरस्कार
मानद फैलोशिप
इंस्पायर्ड लीडरशिप अवार्ड
2009मानद नाइट कमांडर ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (KBE)
2008 के लिए इंजीनियरिंग में लाइफ टाइम कंट्रीब्यूशन अवार्ड
इतालवी गणराज्य के ऑर्डर ऑफ मेरिट के ग्रैंड ऑफिसर
2010कानून के मानद डॉक्टर
हैड्रियन पुरस्कार
शांति पुरस्कार के लिए ओस्लो बिजनेस
लीजेंड इन लीडरशिप अवार्ड
कानून के मानद डॉक्टर
शांति पुरस्कार के लिए व्यापार
बिजनेस लीडर ऑफ द ईयर
2012मानद फेलो
व्यवसाय के मानद डॉक्टर
उगते सूरज के आदेश का ग्रैंड कॉर्डन
2013विदेशी सहयोगी
दशक के परिवर्तनकारी नेता
अर्न्स्ट एंड यंग एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर – लाइफटाइम अचीवमेंट
व्यवसाय अभ्यास के मानद डॉक्टर
2014व्यवसाय के मानद डॉक्टर
सयाजी रत्न पुरस्कार
मानद नाइट ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ द ब्रिटिश एम्पायर (GBE)
कानून के मानद डॉक्टर
2015ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग के मानद डॉक्टर
सयाजी रत्न पुरस्कार
2016लीजन ऑफ ऑनर के कमांडर
2018डॉक्टरेट की मानद उपाधि
2021असम बैभव

रतन टाटा की पत्नी कौन है?

रतन टाटा अविवाहित है। रतन टाटा ने बताया की वो जब अमेरिका में थे एक लड़की से प्यार करते थे लेकिन भारत में इनके परिवार में कोई सदस्य बीमार पड़ गया था जिसके कारण रतन टाटा को भारत लोटना पड़ा। लड़की के माता पिता ने उसको भारत नही बेजा। रतन टाटा ने उस दिन से शादी नही करने का फ़ैसला किया और आज भी अपने वादे पर अटूट है।

क्या रतन टाटा को गोद लिया गया था?

जब रतन टाटा 10 साल के थे तब उनके माता पिता का विवाह-विच्छेद (Divorce) हो गया था जिसके बाद रतन टाटा की देख भाल उनकी दादी ने की।

क्या रतन टाटा की शादी हो चुकी है?

रतन टाटा के जीवन में चार बार ऐसा हुआ जब वो शादी करने के बहुत पास थे लेकिन किसी ने किसी कारण की वजह से वो हर बार चूक जाते।

रतन टाटा कौन हैं?

रतन टाटा एक महान व्यक्ति है। टाटा कम्पनीज़ के लीडर और यह अपने दया वान कार्यों के लिए जाने जाते है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
I done my Bachelors from Delhi University and currently working as a editor on Biographyguru. You can reach me out on instagram.
2 Comments
error: Content is protected !!