
पर्मिश वर्मा की जीवनी, पत्नी, परिवार , शिक्षा , जन्म, उम्र, हाइट, फिल्में [Parmish Verma Biography in Hindi] (Age, Height, Hit Movies, Net Worth, Wife, Education, family, Car Collection)
पर्मिश वर्मा पंजाबी ऐक्टर, गायक और डायरेक्टर है। पर्मिश ने अपने करीयर की शुरुआत विडियो डायरेक्टर से की थी। इसके बाद पर्मिश ने गाने गाना भी शुरू करा और बाद में अपनी पहली फ़िल्म रॉकी मेंटल करी जिसमें पर्मिश ने लीड रोल किया।
अब आइए Parmish Verma Biography in Hindi में जानते है।
पर्मिश वर्मा उम्र, पत्नी, शिक्षा एवं परिचय (Age, Birth, Net Worth, Wife, Education, Introduction)
नाम | पर्मिश वर्मा |
जन्म | 3 जुलाई 1990 |
परिवार | पिता – सतीश वर्मा माता – परमजीत कौर छोटा भाई और एक बड़ी बहन |
पत्नी | |
शिक्षा | पटियाला सिडनी, ऑस्ट्रेलिया |
पेशा | ऐक्टर, गायक और डायरेक्टर |
धर्म | सिख |
निवल मूल्य (Net worth) | 110 करोड़ |
फिल्में | रॉकी मेंटल सिंग़म दिल दियाँ ग़ल्लान ज़िन्दे मेरिए |
अवॉर्ड | बेस्ट डेब्यू पीटीसी फिल्म अवार्ड |
सोशल मीडिया | इंस्टा ग्राम व ट्विटर- @ParmishVerma |
पर्मिश वर्मा शुरुआती जीवन (Early Life)
पर्मिश का जन्म 3 जुलाई 1990 को पटियाला,पंजाब में हुआ। इनका जन्म एक अच्छे परिवार में हुआ। बचपन से ही पर्मिश को सिंगिंग और ऐक्टिंग में बहुत मन लगता था। पर्मिश ने बचपन में ही फ़ैसला कर लिया था की वो बड़े हो कर फ़िल्मी दुनिया में ही कुछ करेंगे। पर्मिश बचपन से ही थोड़े शरारती थे।
ये भी पढ़े -:
- Diljit Dosanjh biography in Hindi
- Carryminati biography in Hindi
- Sahil Khan Biography in Hindi
- Avneet kaur biography in Hindi
पर्मिश वर्मा परिवार (Family)
पर्मिश के पिता का नाम सतीश वर्मा है। यह एक प्रोफ़ेसर और पंजाबी लेखक है। पर्मिश की माता का नाम परमजीत कौर है और यह एक हाउस वाइफ़ है। पर्मिश अपने घर वालों से बहुत प्यार करता है और अपने माता पिता की सारी बातों को अच्छे से मानता है। परिवार में पर्मिश का छोटा भाई भी है और एक बड़ी बहन भी है।
पर्मिश वर्मा शिक्षा (Education)
पर्मिश का पढ़ाई में इतना ख़ास मन नही लगता था। इनकी रुचि ऐक्टिंग व सिंगिंग में थी। पढ़ाई में मन लगने के बाद भी पर्मिश ने पटियाला के स्कूल से ही पढ़ाई की और कॉलेज की पढ़ाई के लिए सिडनी, ऑस्ट्रेलिया चले गाए।
पर्मिश वर्मा करीयर (Career)
ऑस्ट्रेलिया में अपने खर्चे निकालने के लिए पर्मिश ने पढ़ाई साथ-साथ काम करना भी शुरू कर दिया। काम ना मिलने की वजह से पर्मिश ने होटेल में बर्तन साफ़ करने का काम पकड़ लिया। पर्मिश को यह करते हुए बहुत बुरा भी लगा और बहुत संघर्ष भी करना पड़ा।
लेकिन सफलता ने इनके कदम चूमे और कुछ सालो बाद यह उस होटेल के पहले बार टेंडर बने और बाद में मैनेजर भी बन गए। पर्मिश को अच्छा तो लग रहाँ था लेकिन उनकी असली कामयाबी फ़िल्मी दुनिया थी इसलिए पर्मिश ने वापिस भारत लोटने का सोचा और यह पंजाब आ गए।
उस समय इनके पिता एक फ़िल्म लिख रहे थे इसी कारण उन्होंने पर्मिश को उसकी क़िस्मत आज़माने को कहा और पर्मिश ने इसी तरह 2011 में पर्मिश ने पंजाब बोल्दा में काम किया। यह फ़िल्म अच्छी चली। इसके बाद पर्मिश ने अपना प्रोडक्शन हाउस भी खोला और बाक़ी गायकों के लिए गाने भी शूट करे जैसे आदत, ठोक दाँ रह, गाला मिठिया और आदि।
पर्मिश ने अपने भी गाने निकाले जैसे आ ले चक, गाल नही कड़नी, पिंड वाला जाट, चल ओए और आदि। इन्होंने अपनी पहली फ़िल्म रॉकी मेंटल की जिसमें इन्होंने ऐक्टिंग के झंडे गाड़ दिए। आज पर्मिश एक महसूर गायक, डायरेक्टर और ऐक्टर है।
पर्मिश वर्मा फ़िल्में (Movies)
पर्मिश ने अभी तक कुछ ही फ़िल्में की है लेकिन सारी बहुत अच्छी चली है।
2017 | रॉकी मेंटल |
2019 | सिंग़म दिल दियाँ ग़ल्लान |
2020 | ज़िन्दे मेरिए |
पर्मिश वर्मा पत्नी (Wife)
पर्मिश वर्मा ने 20 अक्टूबर 2021 में गीत ग्रेवाल से शादी की है। गीत एक कनाडा राजनीतिज्ञ है। दोनो अपनी शादी से बहुत खुश है और एक साथ रह रहे है।
पर्मिश वर्मा निवल मूल्य (Net worth)
पर्मिश वर्मा एक जाने माने ऐक्टर, गायक और डायरेक्टर है। इनके चाहने वाले भारत में ही नही बल्कि विदेशों में भी है। इनका निवल मूल्य 110 करोड़ से अधिक है। यह एक गाने का 20 लाख से अधिक पैसे लेते है और इनकी महीने की कमाई 1 करोड़ के आस पास है।
ये भी पढ़े -:
- Neha Harnaaz Sandhu Miss Universe Biography
- Technical Guruji Biography in Hindi
- जाने कैसे बने जेफ़ बेजोस सदी के सबसे सफल व्यक्ति (Jeff Bezos biography)
पर्मिश वर्मा कार कलेक्शन (Car Collection)
पर्मिश को गाड़ियों का बहुत शोक है यह नई गाड़ियाँ ख़रीदते रहते है। लेकिन इनकी कलेक्शन में कुछ प्रसिद्ध गाड़ियाँ भी है जैसे G Wagon, Rolls Royce, TATA Safari, Thar व Fortuner. इसके अलावा भी इनके पास और भी छोटी मोटी गाड़ियाँ है।
पर्मिश वर्मा सोशल मीडिया (Social Media)
अगर आप भी पर्मिश को फ़ॉलो करना चाहते है और उनके जीवन में होने वाली चीज़ों को जाना चाहते है तो इनको सोशल मीडिया पर ज़रूर फ़ॉलो करे। पर्मिश बहुत ऐक्टिव रहते है और अपने प्रशंसक को अपने जीवन के महत्वपूर्ण जानकारी देते रहते है। इनके इंस्टा पर 6 Million से भी अधिक फ़ॉलोअर है।
Leave a Reply