
ट्रिगर्ड इंसान की जीवनी, जन्म, गर्लफ्रेंड, यूट्यूब, परिवार, विवाह, शिक्षा, व्यक्तिगत जीवन, रोचक तथ्य, नेट वर्थ | Triggered Insaan Biography in Hindi (Girlfriend, Youtube, Education, Family, Marriage, Interesting facts, Net Worth)
यूट्यूब पर रोस्टिंग देखना पसंद हैं तो आपने ट्रिगर्ड इंसान का भी नाम सुनना होगा। यह अपनी कॉमेडी वीडियो के लिए जाने जाते हैं। रोस्टिंग से तो इन्होंने लोगों का दिल जीत ही रखा हैं परंतु अपने गेमिंग चैनल से भी सबके दिलों पर राज कर रखा हैं। इनके मुख्य चैनल पर 18 मिलियन से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं और गेमिंग चैनल पर 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। लेकिन यहाँ तक पहुंचे तक निश्चय ने काफी चीजों को पीछे छोड़ा हैं। निश्चय ने अपनी नौकरी छोड़ कर यूट्यूब करने का फ़ैसला किया अपना सब कुछ दांव पर लगा कर। तो आइए जानते हैं इनके एक रोमांचक सफर के बारे में और निश्चय मल्हान की जीवनी को पढ़ते हैं।
Table of Contents
ट्रिगर्ड इंसान कौन हैं (Who is Triggered Insaan)
ट्रिगर्ड इंसान का वास्तविक में निश्चय मल्हान हैं। यह दिल्ली के रहने वाले हैं जो की पेश से एक यूट्यूबर हैं। यह अपने चैनल पर रोस्टिंग और गेमिंग वीडियो डालते हैं। इनके चैनल पर 18 मिलियन से भी अधिक सब्सक्राइबर हैं। इनकी रोस्टिंग वीडियो यूट्यूब पर काफी प्रसिद्ध हैं। इनका दूसरा चैनल “लाइव इंसान” हैं जिसपर यह वीडियो गेम से संबंधित वीडियो डालते हैं।
निश्चय मल्हान का जीवन परिचय (Introduction)
नाम | निश्चय मल्हान |
उपनाम | ट्रिगर्ड इंसान |
पेशा | यूट्यूब |
जाना जाता है | कॉमेडी और एंटरटेनमेंट वीडियो के लिए |
निश्चय मल्हान का व्यक्तिगत जीवन (Personal life)
निश्चय मल्हान का जन्म 14 नवंबर 1995 को दिल्ली में हुआ था। इनको वीडियो गेम खेलना बहुत पसंद हैं।
जन्म तिथि | 14 नवंबर 1995 |
जन्म स्थान | दिल्ली |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
गृहनगर | दिल्ली |
शौक | यूट्यूब और कॉमेडी |
यूट्यूब की शुरुआत | 2014 |
निश्चय मल्हान की शिक्षा योग्यता, स्कूल और कॉलेज (Education Qualification, School & College)
शिक्षा के स्थार पर निश्चय ने लैन्सर कान्वेन्ट स्कूल, रोहिणी दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी करी और एन्ट्रन्स इग्ज़ैम में अच्छे अंक ला कर दिल्ली के आईआईटी में प्रवेश किया जहां से इन्होंने कंप्युटर साइंस करी।
शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएशन |
स्कूल | लैन्सर कान्वेन्ट स्कूल, रोहिणी दिल्ली |
कॉलेज/विश्वविद्यालय | आईआईटी, दिल्ली |
निश्चय मल्हान की गर्लफ्रेंड (Girlfriend)
निश्चय की कोई गर्लफ्रेंड नहीं हैं यह फ़िलहाल में अपने करियर और ज़िंदगी पर ध्यान दे रहे हैं।
निश्चय मल्हान की वैवाहिक स्थिति (Marital Status & More)
निश्चय ने अभी शादी के बारे में कुछ नहीं सोचा हैं और इनकी इतनी कुछ उम्र भी नहीं हुई हैं।
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
निश्चय मल्हान का परिवार (Family)
निश्चय मल्हान के परिवार में उनके माता-पिता और एक भाई व बहन हैं। इनके पिता विनय मल्हान हैं और माता डिम्पल मल्हान हैं। इनके भाई का नाम अभिषेक हैं और प्रेरणा इनकी बहन का नाम हैं। इनके पिता का बिज़नेस हैं और माता भी यूट्यूबर है। इनकी माँ यूट्यूब पर व्लॉग बनाती हैं। इनके दस लाख से ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं और डिम्पल मल्हान व्लॉग्स इनके चैनल का नाम हैं। इनके भाई भी यूट्यूबर हैं और इनकी बहन भी यूट्यूबर हैं।
पिता | विनय मल्हान |
माता | डिम्पल मल्हान |
बहन | प्रेरणा मल्हान |
भाई | अभिषेक मल्हान |
निश्चय मल्हान का प्रारंभिक जीवन (Early life)
शुरुवाती जीवन निश्चय का बड़ा सरल था। इनका खेलों के साथ साथ पढ़ाई में भी अच्छा मन लगता था। पढ़ने लिखने में यह बहुत ठीक थे इसका अंदाज हम इनके कॉलेज से भी लगा सकते हैं। निश्चय को गेम्स के साथ साथ प्रोग्रामिंग भी बहुत पसंद थी।
इनका पहले चैनल प्रोग्रामिंग पर ही था जिसमें यह प्रोग्रामिंग से संबंधित कोडिंग की वीडियो डाला करते थे।
निश्चय मल्हान यूट्यूब (YouTube Career)
निश्चय ने अपना यूट्यूब चैनल कॉलेज के समय ही खोल लिया था। जिसका नाम इन्होंने अपने नाम पर रखा था। इस चैनल पर यह कोडिंग की वीडियो डाला करते थे। उन दिनों यह अपने दोस्तों के साथ डोटा गेम बहुत खेला करते थे।
आगे चल कर इन्होंने एक दूसरा चैनल बनाया जिसका नाम इन्होंने “यस यस भाई” रखा लेकिन निश्चय ने सोच की ऐसे तो लड़कियाँ भी इन्हें भाई बोलने लग जाएगी तो इन्होंने कुछ समय बाद इसका नाम बदल कर “इट्स निश्चय” रख दिया।
काफी समय तक इस पर इन्होंने मन लगा कर वीडियो डाली और फिर इसका नाम एक बार इन्होंने फिर से बदला और “ट्रिगर्ड इंसान” रख दिया।
कॉलेज से पास आउट होने के बाद इनके परिवार वालों ने भी इन्हें नौकरी करने की और प्लेसमेंट लेने की सलाह दी। लेकिन निश्चय का मन नहीं था कोई भी नौकरी करने का और यह पूरी तरह से यूट्यूब करना चाहते थे इन्होंने अपने घर वालों को जैसे तैसे बनाया यूट्यूब करने के लिए और इन्हें प्रमिशन मिल गई।
10 नवंबर 2017 को इन्होंने अपना गेमिंग चैनल भी खोला जिसे हम आज “लाइव इंसान” के नाम से जानते हैं। 13 जून 2018 को इनके मुख्य चैनल पर एक लाख सब्सक्राइबर पूरे हो गए थे और लोगों को इनकी रोस्टिंग करने का तरीका बहुत पसंद आने लगा।
फिर क्या था धीरे धीरे ट्रिगर्ड इंसान लोगों की नज़रों में आने लगे और फ़रवरी 2019 को इनके चैनल पर एक मिलियन सब्सक्राइबर पूरे हो जाते हैं।
एक बात तो पक्की हैं की कुछ पाने के लिए कुछ खोना पड़ता हैं जिस प्रकार निश्चय ने अपनी जॉब छोड़ी यूट्यूब करने के लिए उससे हम सिख सीखते हैं की अगर हम मन लगा के कुछ भी करे तो सफल हो सकते हैं।
निश्चय मल्हान की नेट वर्थ (NetWorth)
निश्चय यूट्यूब और स्पॉन्सर से कमाता हैं। ब्रांड एवं ऐड इनकी मुख्य कमाई का ज़रिया हैं। इनकी नेट वर्थ 15 करोड़ से अधिक हैं।
नेट वर्थ | 15 करोड़ |
निश्चय मल्हान के सोशल मीडिया अकाउंट (Social Accounts)
इंस्टाग्राम | ट्रिगर्ड इंसान |
ट्विटर | ट्रिगर्ड इंसान |
यूट्यूब | ट्रिगर्ड इंसान |
ये भी पढ़े:-
निश्चय मल्हान के बारे में में सामान्य प्रश्न (FAQ)
ट्रिगर इंसान और फुकरा इंसान भाई?
हाँ, ट्रिगर इंसान और फुकरा इंसान भाई दोनों ही भाई हैं। इनके माता पिता का नाम डिम्पल और विनय हैं। फुकरा इंसान बड़ा भाई हैं ट्रिगर इंसान का।
निश्चय मल्हान और अभिषेक मल्हान भाई हैं?
हाँ, निश्चय मल्हान और अभिषेक मल्हान भाई हैं दोनों भाई हैं। निश्चय छोटा भाई हैं अभिषेक मल्हान का और दोनों ही यूट्यूबर हैं।
निश्चय मल्हान कहाँ रहते हैं?
निश्चय मल्हान का जन्म दिल्ली में हुआ और यह दिल्ली ही रहते हैं।
निश्चय मल्हान एक आईआईटीयन हैं?
हाँ, निश्चय ने स्कूल के समय से ही जेई एग्जाम की तैयारी करी और आईआईटीयन दिल्ली में प्रवेश करा।
Leave a Reply